{"_id":"6ade5397bbaf02437c0baba4","slug":"mathematics-left-me-baffled-history-took-me-on-a-winding-path-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-165155-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गणित ने उलझाया, इतिहास ने घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गणित ने उलझाया, इतिहास ने घुमाया
विज्ञापन
फोटो 28-बहुआ इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी। संवाद
फतेहपुर। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को 16 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रत्येक पाली में 6025 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 4383 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1642 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में 4575 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1450 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। पाठ्यक्रम के अनुरूप सवाल पूछे जाने से राहत मिली, लेकिन गणित ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया और इतिहास के सवालों ने उन्हें घुमा दिया।
अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में निर्धारित पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे गए थे। इससे प्रश्नों को समझने और हल करने में सहूलियत हुई। इतिहास और राजनीति से जुड़े कुछ सवाल भ्रमित करने वाले रहे। इनके सही उत्तर चुनने में अतिरिक्त समय लगा। वहीं गणित के प्रश्न पिछली परीक्षा की तुलना में कठिन बताए गए। कुछ सवालों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद उत्तरों का मिलान करते दिखे अभ्यर्थी
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करते नजर आए। कई ने प्रश्नपत्र को पाठ्यक्रम के अनुरूप बताया, जबकि कुछ ने गणित और सामान्य अध्ययन के सवालों को अपेक्षाकृत कठिन माना। परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। डीएम निधि वत्स गुप्ता व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया।
किसी को आसान तो किसी को कठिन लगे सवाल
पीईटी में प्रश्नों का स्तर सामान्य रहा। कुछ सवालों को हल करने में समय लगा, लेकिन तैयारी के आधार पर उत्तर देने में आसानी हुई। केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। - अक्षत, बांदा।
परीक्षा में कुछ प्रश्न आसान थे, जबकि कुछ हल करने में अधिक समय लगा। सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के सवाल तैयारी के अनुरूप रहे। परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाएं भी ठीक रहीं। - पारुल साहू, प्रयागराज
जिले के सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। दोनों पालियों में परीक्षा सुचारु रूप से कराई गई।
- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।