फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shaktivar will protect adolescents from anemia; iron-folic acid tablets will be given every Saturday

Kanpur News: किशोरों को एनीमिया से बचाएगा शक्तिवार, हर शनिवार को दी जाएगी आयरन–फोलिक एसिड की गोली

Mon, 24 Nov 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shaktivar will protect adolescents from anemia; iron-folic acid tablets will be given every Saturday
कानपुर। परिषदीय स्कूलों के किशोर और किशोरियों में एनीमिया की कमी रोकने के लिए जिले में अब प्रत्येक शनिवार को शक्तिवार मनाया जाएगा। इस दिन मनोरंजक गतिविधियों के बीच बच्चों को आयरन–फोलिक एसिड की मीठी नीली गोली दी जाएगी ताकि वह नियमित इसका सेवन करें और एनीमिया के प्रति जागरूक बनें।
विज्ञापन



उच्च प्राथमिक विद्यालय पेम चौबेपुर में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की ओर से शक्तिवार का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह और विटामिन एंजेल्स के कंट्री डायरेक्टर डॉ. आशुतोष मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि बच्चों को एनीमिया से बचाना तभी संभव है जब आयरन–फोलिक एसिड की गोली उनके दैनिक जीवन की आदत बन जाए। प्रोजेक्ट अम्मा टीम ने बताया कि शनिवार को मिड डे मील के बाद अध्यापक बच्चों को यह गोली देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे शक्ति मंत्र बोलेंगे और खेलकूद की कक्षा में गोली गोल पोस्ट जैसे खेलों के माध्यम से इसे अपनाएंगे। कार्यक्रम में चौबेपुर और शिवराजपुर ब्लॉकों के चयनित विद्यालयों ने भी सहभागिता की। संचालन प्रधानाचार्य आशा अवस्थी ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और प्रोजेक्ट अम्मा टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed