{"_id":"69d802530fc833fb7e0ef80d","slug":"shahbazpur-canal-bridge-to-be-built-at-a-cost-of-rs-43288-lakh-ground-breaking-ceremony-held-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-141023-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शाहबाजपुर नहर पुल पर 432.88 लाख से बनेगा पुल, हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शाहबाजपुर नहर पुल पर 432.88 लाख से बनेगा पुल, हुआ भूमि पूजन
Fri, 10 Apr 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के शाहबाजपुर स्थित नहर पुल के लिए शासन से स्वीकृति मिली है। यह पुल 432.88 लाख की लागत से बनेगा। गुरुवार को विधायक पूनम संखवार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भूमि पूजन किया। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था ने काम शुरू करा दिया है।
भाजपा विधायक पूनम संखवार ने कहा कि शाहबाजपुर मार्ग पर स्थित पुराना पुल संकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से पुल के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस विषय से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया, जिनके सहयोग से नए पुल के निर्माण के लिए 432.88 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई। पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विमल मिश्रा ने बताया कि इस पुल का निर्माण लगभग 34 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई में किया जाएगा। नए पुल के निर्माण से शाहबाजपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राधेश्याम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, श्याम सुंदर कश्यप, नारायण तिवारी, विजयपाल, विजय तिवारी, सुरेंद्र सिंह, रोहित यादव, सुनील यादव तथा ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुल निर्माण की शुरुआत का स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।