फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SGST raid on Kesar Pan Masala in Kanpur, two teams of 20 officers reached the factory

Kanpur: केसर पान मसाला के प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी का छापा, 20 अफसरों की दो टीमें पहुंचीं फैक्टरी

Thu, 16 Feb 2023 11:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:53 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट नगर में स्टेट जीएसटी की टीम ने केसर गुटखा की फैक्टरी में छापेमारी की है।20 अफसरों की दो टीमों ने पान मसाला और तंबाकू फैक्टरी पर कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
SGST raid on Kesar Pan Masala in Kanpur, two teams of 20 officers reached the factory
केसर पान मसाल की फैक्टरी पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में राज्य एवं वस्तुकर एसआईबी की दो टीमों ने गुरुवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित केसर पान मसाला और तंबाकू की फैक्टरी में छापा मारा। पान मसाला इकाइयों पर लंबे समय बाद एसजीएसटी ने कार्रवाई की है। देर रात तक जांच-पड़ताल जारी रही।

विज्ञापन

टीमों ने तमाम दस्तावेज जब्त किए हैं। स्टॉक मिलान का काम भी देर रात तक चलता रहा। पान मसाले और तंबाकू में टैक्स चोरी की शिकायतें लगातार विभाग के पास आ रहीं थी। गोपनीय जांच में मामला सही मिला। इसके बाद एसआईबी विंग ने वाहनों की जांच का अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसमें केसर पान मसाले के कुछ वाहन पकड़े गए हैं। वाहनों के साथ ई-वे बिल और अन्य दस्तावेज नहीं थे। कर चोरी के माल की सप्लाई के खुलासे के बाद अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईअी महेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त एसआईबी मुकेशचंद्र पांडेय और शैलेश कुमार की अगुवाई में 20 अफसरों की दो टीमों ने छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक फैक्टरी में पान मसाला और दूसरी में तंबाकू बनती है।  फैक्टरियों में तैयार माल का भंडारण कम पाया गया। स्टॉक में अंतर मिला है। इसका आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed