{"_id":"68c5dac36ed1d7f71d00202c","slug":"sex-racketeer-keshav-sent-to-jail-looking-for-horoscopes-of-shivam-and-soldier-kanpur-news-c-362-1-ka11002-131197-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेक्स रैकेट चलाने वाले को केशव जेल, शिवम और फौजी की कुंडली की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेक्स रैकेट चलाने वाले को केशव जेल, शिवम और फौजी की कुंडली की तलाश
विज्ञापन
कानपुर। सेक्स रैकेट चलाने वाले फतेहपुर निवासी केशव उत्तम को नौबस्ता पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से चार दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस आरोपी केशव उत्तम के मोबाइल में नाम आए शिवम की तलाश में जुट गई है। आरोपी के मोबाइल में पुलिस को नौ शिवम नामक युवकों के नंबर मिले हैं। ऐसे में पुलिस अब हर नंबर को संदिग्ध मानकर उसकी कुंडली खंगाल रही है। साथ ही उस ऑडियो में जिस फौजी का जिक्र आया था पुलिस उसके बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पूछताछ में आरोपी ने कहा था कि वह फौजी नामक किसी भी व्यक्ति को नहीं जानता है। हालांकि शिवम को उसने अपना परिचित बताया था लेकिन उसने उसके बारे में ज्यादा जानकारी न होने की बात कहकर टाल दिया था। पुलिस उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकलवा कर पड़ताल कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल की कुछ हिडेन फाइलों को भी रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी ने पुलिस को उन युवतियों के बारे में भी जानकारी दी है जिनके अश्लील वीडियो उसके मोबाइल में थे।
उसने कहा कि वीडियो पुराने हैं। यह युवतियां उसकी दोस्त थीं। इनमें से कई की शादी हो चुकी है। ऐसे में अब पुलिस उन युवतियों से भी संपर्क कर वीडियो की हकीकत जानने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि हंसपुरम निवासी किशोरी समेत पांच लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करने के आरोपी केशव उत्तम को पुलिस ने शुक्रवार को फतेहपुर के जहानाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में मिले ऑडियो की जांच की जा रही है।