फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sex Racket Busted at Hotel Riddhi Palace in Kanpur Hotel Rented Out Cameras Hidden in All 10 Rooms

UP: होटल के 10 कमरों में लगे थे ‘हिडन कैमरे’, बेचता था कपल्स के अश्लील वीडियो, कानपुर में जिस्मफरोशी का खुलासा

Sat, 16 May 2026 05:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 16 May 2026 05:54 AM IST
सार

Kanpur News: विनायकपुर में होटल रिद्धि पैलेस पर छापेमारी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी रैकेट और हिडन कैमरा नेटवर्क पकड़ा है। संचालक प्रमोद गुप्ता के मोबाइल से 250 अश्लील वीडियो मिले हैं, जिन्हें वह विभिन्न साइट्स पर बेचता था। मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Sex Racket Busted at Hotel Riddhi Palace in Kanpur Hotel Rented Out Cameras Hidden in All 10 Rooms
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रावतपुर में होटल रिद्धि पैलेस में पकड़े गए जिस्मफरोशी रैकेट का मास्टरमाइंड होटल संचालक प्रमोद गुप्ता ने होटल करीब ढाई महीने पहले किराये पर लिया। होटल के सभी 10 कमरों में एडॉप्टर में लगे हिडन कैमरे लगाए। इन कमरों में आने वाले ग्राहकों के चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें साइट्स को बेच देता था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जब प्रमोद गुप्ता का मोबाइल जब्त किया गया, तो वह आनाकानी करने लगा। मोबाइल का पासवर्ड डालने को कहा, तो आनाकानी करने लगा। कड़ाई करने पर मोबाइल खोला, तो उसकी गैलरी में कई अश्लील वीडियो मिले जो होटल के कमरे के ही थे। इस पर होटल के कमरों खंगाला तो हिडन कैमरे मिले।

विज्ञापन

अश्लील वीडियो साइट्स को बेचता था
प्रत्येक कमरे में बेड के सामने एलईडी टीवी लगी मिली, जबकि नीचे सेट टॉप बॉक्स रखा था। इसका एडॉप्टर इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगा हुआ था। एडॉप्टर खोला, तो उसमें कैमरा मिला। पुलिस की पूछताछ में संचालक ने बताया कि अश्लील वीडियो साइट्स को बेचता था। पुलिस के अनुसार फिलहाल भवन स्वामी की भूमिका सामने नहीं आई है।

युवतियों को निशाना बनाती थीं महिलाएं
पकड़ी गईं तीन महिलाएं फैक्टरियों में काम करने वाली नई उम्र की गरीब युवतियों को रुपयों का प्रलोभन देकर इस पेशे में उतारती थीं। एक युवक से संबंध बनाने पर उन्हें 500 रुपये मिलते थे। होटल आने वाले पुरुषों से1000-1500 रुपये लिए जाते थे। बाकी रुपयों का बंटवारा संचालक और दलाल महिलाओं और अंबिका में हो जाता था।

विज्ञापन

कस्टमर बन कर गया पुलिस कर्मी और धर दबोचा
रैकेट चलने की सूचना पर क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर भंडाफोड़ किया। सबसे पहले एक पुलिस कर्मी होटल में कस्टमर बनकर पहुंचा। उसे 1200 रुपये रेट बताया गया, जबकि पुलिस कर्मी 700 रुपये में टिका रहा। देर तक बातचीत में 1000 रुपये में डील फिक्स हुई। सूचना पुख्ता होने पर बाहर खड़ी टीम ने छापा मारा, तो जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
विनायकपुर के पंचवटी स्थित होटल रिद्धि पैलेस में रावतपुर पुलिस ने छापा मारकर जिस्मफरोशी रैकेट का खुलासा किया। होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल संचालक प्रमोद गुप्ता, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

कमरों में हिडन कैमरे मिले हैं
पुलिस को होटल के कमरों में हिडन कैमरे मिले हैं। इनकी मदद से रिकॉर्ड अश्लील वीडियो होटल संचालक साइट्स को बेच रहा था। वहीं, पुलिस को संचालक के मोबाइल से करीब 250 अश्लील वीडियो मिले हैं। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल रिद्धि पैलेस में जिस्मफरोशी रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी।

पांच आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार शाम पुलिस ने छापा मारा, तो होटल के तीन कमरों में तीन युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल संचालक, युवतियों को वेश्यावृत्ति में उतारने वाली होटल संचालक की साथी महिलाओं व दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

टीवी के एडॉप्टर में छिपे मिले कैमरे
होटल के कमरों की जांच में टीवी के एडॉप्टर में कैमरे छिपे मिले। पुलिस ने होटल संचालक औरैया, बेला के नोनारी निवासी प्रमोद गुप्ता, बर्रा के कर्रही निवासी अंबिका के अलावा रावतपुर स्टेशन के पास रहने वाली प्रीति सिंह, नवाबगंज के मकड़ीखेड़ा निवासी मीनू, एनआरआई सिटी निवासी किरन को गिरफ्तार किया।

युवतियों और युवकों को हिदायत देकर छोड़ा
वहीं, आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियों और युवकों को पूछताछ के बाद हिदायत देकर थाने से छोड़ा गया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल संचालक हिडन कैमरों की मदद से रिकॉर्ड अश्लील वीडियो को  साइट्स को बेच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed