Kanpur: मेट्रो की वजह से चोक हो रहीं हैं सीवर लाइंस, महापौर बोलीं- पीएम और सीएम को पत्र लिखकर बताएंगी करतूत
Kanpur News: महापौर ने मेट्रो के एमडी को फोन कर नगर निगम और जलकल के उन अधिकारियों के नाम पूछे, जिन्होंने बिना लिखापढ़ी के उन्हें कई जगह कार्य करने की अनौपचारिक रूप से अनुमति दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अमर उजाला में शुक्रवार को मेट्रो कार्य के दौरान गहरी सीवरलाइनों में मलबा डालने और पानी का बहाव रोकने के लिए लोहे की मोटी चद्दरों से रोक लगाने का मामला प्रकाशित हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, नगर निगम, जल निगम और जलकल विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई।
बैठक में उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताई। बताया कि वह उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की करतूत की जानकारी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव नगर विकास और मेट्रो के एमडी को पत्र के माध्यम से देंगी। आरोप लगाया कि मेट्रो ने सिर्फ सीवर लाइन ही चोक नहीं की, बल्कि हरबंसमोहाल में मकान मालिकों से मिलीभगत कर दो मकान भी गिराए हैं।
महापौर ने गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के नाम पूछे
उनमें रहने वाले किराएदारों को सामान तक नहीं निकालने दिया। जूही हमीरपुर रोड में वैकल्पिक सीवर लाइन के अंदर पाइपलाइन डाल दी। दलहन अनुसंधान के पास नाला तोड़कर सीवरलाइन में मिला दिया। मकड़ी खेड़ा रोड सहित अन्य कई सड़के अभी तक नहीं बनाई आदि मामलों की शिकायत की जाएगी। मेट्रो के एमडी को फोन कर नगर निगम और जलकल के उन अधिकारियों के नाम पूछे, जिन्होंने बिना लिखापढ़ी के उन्हें कई जगह कार्य करने की अनौपचारिक रूप से अनुमति दी।