Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sewer line choked again in Lakshmipurwa, water started filling in houses

Kanpur: लक्ष्मीपुरवा में फिर सीवर लाइन चोक, घरों में भरने लगा पानी, लोग कमरे से पानी उलीचने को मजबूर

Sun, 08 Jan 2023 06:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jan 2023 06:13 PM IST
सार

लक्ष्मीपुरवा में सीवर लाइन चोक होने और सड़क ऊंची होने से घरों में पानी भरने की समस्या हो गई। लोग घरों से पानी उलीचने को मजबूर हो गए हैं। लोगों का कहना है कि नाला और सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों, गलियों में भर जाता है। घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
Sewer line choked again in Lakshmipurwa, water started filling in houses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के लक्ष्मीपुरवा में नाला और सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी घरों में भरने लगा है। लोग कमरों से गंदा पानी उलीचने के  लिए मजबूर हैं। चार महीने पहले अफीमकोठी में डॉट नाला धंसने से लक्ष्मीपुरवा खलवा की सड़कों से लेकर तमाम घरों में गंदा पानी भर गया था।

विज्ञापन

बरसात के मौसम में तमाम लोग छतों में बरसाती बांधकर रहने के लिए मजबूर हो गए थे। दो महीने पहले डॉट नाले की मरम्मत होने से समस्या से निजात मिली थी। 15 दिन से इस बस्ती का नाला और सीवर लाइन चोक होने लगी। इससे घरों में गंदा भरने लगा।
विज्ञापन

दरअसल, लक्ष्मीपुरवा खलवा में लोग तलैया को पाटते हुए लगातार मकान बनाते जा रहे हैं। इस बस्ती में कुछ भूमाफिया भी सक्रिय हैं, जो धड़ल्ले से अवैध निर्माण करा रहे हैं। शनिवार को भी वहां करीब साढ़े सात सौ वर्गमीटर जमीन पर तीन अवैध निर्माण होते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अवैध निर्माणों और गंदगी की वजह से गंदे पानी की निकासी प्रभावित होती जा रही है। इतना ही नहीं खलवा में लोगों ने पहले घर बना लिए, पर बाद में वहां सीवर लाइन बिछाकर और नाला बनाकर ऊंचाई में सड़क बना दी। इसकी वजह से 150 से ज्यादा मकान सड़क से पांच से आठ फीट गहरे हो गए हैं।

वहीं, सफाई न होने के कारण बस्ती के नाले और सीवर लाइन चोक हो गईं, जिनसे गंदा पानी सड़क से बहते हुए घरों में घुस रहा है। लोगों का कहना है कि घर में गंदा पानी भरने से स्थिति नरकीय हो गई है। अफसर बस्ती में झांकने तक नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed