{"_id":"671c9733ff22547e7f0192b7","slug":"several-rounds-of-firing-in-the-village-people-narrowly-escaped-atmosphere-of-terror-three-accused-arrested-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: गांव में दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग…दहशत का माहौल, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: गांव में दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग…दहशत का माहौल, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
Sat, 26 Oct 2024 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:50 PM IST
सार
Kannauj News: ईश्वापुर गांव में दिनदहाड़े कई राउंज्ञ फायरिंग होने से दहशत फैल गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के ईश्वापुर गांव में शनिवार को कई राउंड फायरिंग होने का मामला सामने आया हैं। फायरिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ हैं, जबकि घटना से गांव में दहशत फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, अवैध असलह भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मानीमऊ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ईश्वापुर गांव में मामूली विवाद में कई राउंड गोली चल गई। फिलहाल इससे कोई हताहत नहीं हुआ हैं। पीड़ित मनोज निवासी ईश्वापुर ने बताया है कि गांव के ही बांकेलाल पाल की विगत दिन पूर्व खेत पर ट्रैक्टर ले जाते समय रगड़ लग गई। इससे नींव में लगी दो ईंट हट गई थीं। इसके बाद वो लोग आए और फरसा दिखाने लगे।
विज्ञापन
देखते ही देखते सुशील पाल और चेतन निवासी तालग्राम तमंचा लेकर आया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। इसके बाद घटना की जानकारी मानीमऊ चौकी प्रभारी शेखर सैनी को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने तीन आरोपी समेत असलह को मौके से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन