फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seven years innocent murder after the rape

सात साल की मासूम की रेप के बाद हत्या

Fri, 21 Apr 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:55 AM IST
सार

-हत्यारा शव को गांव के बाहर कुएं में फेंककर भाग गया 

विज्ञापन
seven years innocent murder after the rape
डेमो

विस्तार

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज में बालिका का अपहरण करने के बाद रेप कर हत्या कर दी गई। हत्यारा शव को गांव के बाहर कुएं में फेंककर भाग गया। एएसपी ने कहा पुलिस जांच में जुटी है। जल्द मामले का खुलासा कर दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


खुदागंज गांव निवासी कशिश शर्मा (7) पुत्री विनीत शर्मा रजीपुर स्थित पब्लिक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती थी। बालिका के दादा अवध किशोर ने बताया कि गुरुवार शाम को बालिका घर पर टीवी देख रही थी।
विज्ञापन


शाम करीब 5:30 बजे बिजली चले जाने पर वह घर से बाहर निकली। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने गांव वालों के साथ उसकी खोजबीन शुरू की। रात करीब आठ बजे पुराने कोआपरेटिव बैंक के पास खंडहर में उसके कपड़े दिखे। इस पर लोग आगे बढ़े तो कुछ दूर पर बने सूखे कुएं के अंदर कंबल में लिपटी कशिश पड़ी मिली। गांव वालों ने कुएं के अंदर से उसे बाहर निकाला। पहले निजी
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सालय एवं फिर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा था। उन्होंने रेप की आशंका जताई है। सूचना पर एएसपी अशोक कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तो कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। इसकेबाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द घटना का खुलासा करने और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि घटना को अंजाम देने वाले ने घर के बाहर से ही बालिका को अगवा कर लिया और करीब 200 मीटर दूर सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed