फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seven year old girl raped in Kannauj district

पहले गोद में खिलाता रहा और फिर किया कुछ ऐसा की रूह कांप उठे

Thu, 19 Apr 2018 12:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
seven year old girl raped in Kannauj district
डेमाे पिक
अभी कठुआ और उन्नाव कांड की आग ठंडी भी न हो पाई थी कि यूपी के कन्नौज जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। छिबरामऊ कोतवाली के प्रेमपुर चौकी अंतर्गत एक गांव में अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने आई एक 6 वर्षीय मासूम बालिका को उसके रिश्ते में लगने वाला चाचा पहले तो उसे काफी देर गोद में खिलाता रहा और फिर नजर बचाकर उसे गांव की सुनसान गली में ले गया वहां उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


काफी देर तक बच्ची जब नहीं दिखी तब उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लोगों ने बताया ग्राम जसपुरा सरैया निवासी नितिन कुमार उस बच्ची को खिला रहा था उससे ही जानकारी हो सकती है इसके बाद बच्ची के साथ उस युवक की तलाश शुरू की गई । आरोपी भी मौके से गायब मिला काफी तलाश के बाद जब वह पकड़ में आया तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया ।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान गांव की एक सुनसान गली में बच्ची का शव पड़ा था। शव को देख लोगों की रूह कांप उठी। परिजन बालिका को लेकर छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया । सूचना पुलिस को दी गई। रात में ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है शव को देखकर लोग दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल संतोष कुमार व्यास हत्याभियुक्त से पूछताछ कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने चार बिंदुओं पर दिए पोस्टमार्टम कराने के निर्देश
1- महिला डॉक्टर की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए पोस्टमार्टम
2-वीडियोग्राफी कराई जाए
3-प्राइवेट पार्ट्स में कोई इंजरी तो नहीं इसका ध्यान रखा जाए
4-साथ ही पोस्टमार्टम में पूरे एहतियात बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed