फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seven thieves arrested for burglary in Auraiya, pistols and other valuables recovered

Auraiya Thief Gang: सेंधमारी करते सात चोर गिरफ्तार, तमंचे सहित अन्य कीमती सामान बरामद, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Fri, 06 Jan 2023 06:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jan 2023 06:21 PM IST
सार

सदर कोतवाली पुलिस ने सेंधमारी करते सात चोरों को गिरफ्तार किया है। शातिरों के पास से तमंचे, ज्वेलरी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में तीन चोरियों का खुलासा हुआ है। साथ ही, कई अन्य जनपदों में चोरी की वारदातों की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Seven thieves arrested for burglary in Auraiya, pistols and other valuables recovered
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी सात लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान सेंधमारी करते सात चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण और 15 हजार की नगदी बरामद की। पूछताछ में शहर की तीन चोरियों की वारदात के साथ अन्य जनपदों में चोरी करने की घटनाएं स्वीकार की हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। बता दें कि शहर में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिन रात ऐड़ी चोटी का जोर लगाए है। पुलिस ने शहर के एक दुकान के चौकीदार की सूचना पर गोविंद नगर में बंद पड़े राइस मिल के पास से सेंधमारी कर रहे सात चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि इनमें दो चोर बंदायू के रहने वाले हैं, जो काफी दिनों से कोतवाली क्षेत्र में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए थे। 28 दिसंबर को गोविंद नगर निवासी अधिवक्ता हेमेंद्र पांडेय के घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों ने अपना नाम बंदायू जिले के कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी जीतेंद्र सिंह उर्फ बीरा, रामनरेश उर्फ नीतू, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास स्थित पछैंया बस्ती निवासी राजकिरन, राजा जानी, राजेश कुमार, भारत सिंह उर्फ बीरू व शेर सिंह उर्फ शेरा बताया है।

शातिर दे चुके हैं कई घटनाओं को अंजाम
इसमें जीतेंद्र व रामनरेश शातिर चोर है। इन्हीं के साथ मिलकर पछैया बस्ती के लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।  गिरफ्तार चोरों ने कोतवाली क्षेत्र में की गई 25 दिसंबर को गोविंद नगर में बंद पड़े मकान, 26 की रात नई बस्ती निषाद नगर में व 29 दिसंबर की रात पुरवाडोरी में चोरी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बरामद किया ये सामान
चोरों के पास से पुलिस ने दो देशी तमंचा 315 बोर व दो कारतूस, 10 जोड़ी तोड़िया, एक हार सोने का, छह सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगल सूत्र, 20 जोड़ी चांदी की बिछिया, एक सोने की जंजीर, आठ जोड़ी सोने के ईरिंग, सात चांदी के सिक्के के अलावा 15 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

इसके साथ ही चार नकब, एक लोहे काटने वाली आरी, एक प्लास व एक पेंचकस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर बांदा व सदर कोतवाली के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व आबकारी अधिनियम के समेत कई मामले दर्ज हैं। सभी चोरों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed