फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven teachers suspended for disturbing delivery of mid-day meal

मिड-डे मील वितरण में गड़बड़ी पर सात शिक्षक निलंबित

Sat, 06 Jul 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers suspended for disturbing delivery of mid-day meal
उरई। स्कूलों में मिड डे मील बनाने में गड़बड़ी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सात शिक्षकों को निलंबित कर दिया। जबकि बीस शिक्षकों व पांच शिक्षामित्रों का वेतन रोका गया। बीएसए की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बीएसए राजेश कुमार शाही ने बताया कि शासन के आदेश पर मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन व संचालन किए जाने की पुष्टि के लिए निरीक्षण अभियान चलाया गया। 3 जुलाई को राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने एक साथ कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद मिड-डे मील न बनने पर महेबा ब्लाक के प्राइमरी स्कूल रिछारा के प्रधानाध्यापक त्रिलोकी सिंह व सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह, प्राइमरी स्कूल टड़वा के प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

अवधेश प्रकाश व सहायक अभिषेक शुक्ला, प्राइमरी स्कूल मलथुआ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रचना द्विवेदी व कपिल कुमार, पाल की खोड़ के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, जालौन ब्लाक के अंबरगढ़ की प्रधानाध्यापिका मालती टैगोर, रामपुरा ब्लाक के शिवगंज के सहायक अध्यापक अरविंद शाक्यवार, नदीगांव ब्लाक के अर्जुनपुरा के प्रधानाध्यापक हरिओम शरण को निलंबित कर दिया गया। जबकि डकोर ब्लाक के खरुसा की शिक्षिका राधा पुरवार, रमपुरा में तैनात अदिति दुबे, शैलेंद्र सोनी, ददरी के हरीसिंह लोधी, महेबा ब्लाक के हिम्मतपुर की
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका अंजूलता निरंजन, रायपुर के इंद्रपाल वर्मा, मघापुर के उदय प्रताप सिंह, हीरापुर के अवनेंद्र प्रताप, कदौरा ब्लाक के इटौरा बाबानी के प्रदीप कुमार, मवई अहीर के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, जालौन ब्लाक की करनपुर की अंजना वर्मा, जगतपुर अहीर के उदय सिंह, कोंच ब्लाक के पड़री की संध्या सिंह, रामपुरा के महटौली के अनिल कुमार, कुठौंद ब्लाक के सिरसाकलार की मधुलता मिश्रा, महटौली की अलका यादव, बिचौली के राधेश्याम, जमलापुर जुन्नानदार की गुंजन श्रीवास्तव, बघावली की अलका, छानी अहीर के आलोक चतुर्वेदी का वेतन रोका गया है। इसके अलावा महेबा ब्लाक के मलथुआ में तैनात शिक्षामित्र रानी देवी, राजू, पाल की खोड़ के शिक्षामित्र गुलाब सिंह, नदीगांव ब्लाक के अर्जुनपुरा के शिक्षामित्र रामशंकर व कैमरा के कल्याण सिंह का भी वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed