फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven people, including a youth who came from Dubai in Rajpur, got home quarantine, corona investigation

राजपुर में दुबई से आए युवक समेत सात लोग होम क्वारंटीन, हुई कोरोना जांच

Tue, 30 Nov 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven people, including a youth who came from Dubai in Rajpur, got home quarantine, corona investigation
तमरापुर गांव में दुबई से लौटे युवक का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। दुबई से एक माह पहले तमरापुर लौटे युवक की कोरोना जांच के लिए सोमवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां युवक समेत सात लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि राजपुर के तमरापुर गांव निवासी तौसीफ अहमद (22) एक माह पूर्व दुबई से लौटा था। उस समय दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था, जो निगेटिव आया था।
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर जिले की स्वास्थ्य टीम ने उससे फोन पर संपर्क किया तो वह अपना सही पता नहीं बता रहा था। एक माह तक ट्रैक करने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने युवक सहित परिवार के सात लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को 10 दिन तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। डॉ. यतेंद्र ने बताया कि युवक व परिजनों की निगरानी के लिए स्थानीय पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए हैं। वहीं युवक को चेतावनी दी गई है कि अगर उसने विभाग का सहयोग नहीं किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed