फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven more pairs of special trains will run via Central and Govindpuri.

Kanpur News: सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर चलेंगी सात जोड़ी और विशेष ट्रेनें

Wed, 13 May 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Seven more pairs of special trains will run via Central and Govindpuri.
कानपुर। गर्मियों की छुट्टी में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी, नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल सहित कई शहरों के लिए होंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

इनमें से एक जोड़ी ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेगी। बाकी छह जोड़ी विशेष ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन से होकर चलेंगी। 05758/05757 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 22 मई शुक्रवार से न्यू जलपाईगुड़ी से चलेगी। यह ट्रेन 25 मई सोमवार को नई दिल्ली से वापस होगी। यह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी। 05760/05759 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन भी 22 मई शुक्रवार से न्यू जलपाईगुड़ी से शुरू होगी। यह 25 मई सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से वापसी करेगी और गोविंदपुरी होकर जाएगी।
विज्ञापन

05664/05663 अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 20 मई बुधवार से अगरतला से और 25 मई सोमवार से आनंद विहार से चलेगी। 05666/05665 सिलचर-दिल्ली ट्रेन 21 मई गुरुवार से सिलचर से और 25 मई सोमवार से दिल्ली जंक्शन से शुरू होगी। 05924/05923 न्यू तिनसुकिया-नई दिल्ली और 05926/05925 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली ट्रेनें भी 21 मई गुरुवार से चलेंगी। 05832/05831 नाहरलगुन-नई दिल्ली ट्रेन 21 मई गुरुवार से नाहरलगुन से और 25 मई सोमवार से नई दिल्ली से चलेगी। ये सभी ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed