फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven mm of water fell till 10 pm

Kanpur News: रात दस बजे तक सात मिमी गिरा पानी

Wed, 28 Jan 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Seven mm of water fell till 10 pm
कालपी रोड बारिश के बाद बच निकलते वाहन सवार - फोटो : संवाद
कानपुर। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के बाद मंगलवार को दोपहर बाद माैसम बदल गया। शाम छह बजे महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पहले बूंदाबांदी फिर बारिश शुरू हो गई। रात 10 बजे सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

दिन में बादल रहने की वजह से अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दोनों तापमान सामान्य पारे से दो-दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे।
विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी की दोपहर तक बारिश जारी रह सकती है। इस तरह करीब 15 मिली बारिश होने का अनुमान है। जनवरी में दूसरी बार बारिश हुई है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार को दोपहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हो सकती है। रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर कानपुर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र मे रहने का पूर्वानुमान है। डाॅ. पांडेय ने बताया कि बारिश उत्तराखंड से लेकर पंजाब, दिल्ली होते हुए कानपुर तक असर डाल रही है। बारिश के बाद तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इससे ठंड भी बढ़ सकती है। उन्होंने किसानों का सुझाव दिया है कि वे फिलहाल अपनी फसलों में सिंचाई करने से बचें क्योंकि बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से फसलें गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed