{"_id":"5fe7790c8ebc3e3b8c4ea9e2","slug":"seven-houses-burnt-due-to-fire-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: आग की चपेट में आने से सात घर जले, कई मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: आग की चपेट में आने से सात घर जले, कई मवेशी झुलसे
Sat, 26 Dec 2020 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में शनिवार शाम को आग लगने से एक झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। यह देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तो आग की लपटें बढ़ गईं और सात झोपड़ियां उसकी चपेेट में आ गईं।
आग से पांच मवेशी झुलस गए और करीब 50 हजार रुपये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ताड़ी गांव के निवासियों ने बताया कि शाम को बृजलाल पुत्र भुलई के घर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी एक बच्चे ने माचिस की तीली जलाकर झोपड़ी के बाहर लटक रही लकड़ी में छुआ दी।
इससे झोपड़ी जलने लगी। यह देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती चली गईं और रामबालक, बच्चा, कामता, भैय्यन, प्रमोद और दीपक की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से कई मवेशी भी झुलस गए हैं। एसडीएम नवदीप शुक्ला ने लेखपाल फूलचंद्र के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया।