फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seva Jyoti Kalash Yatra started in Mati, students made Rangoli

Kanpur News: माती में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली

Thu, 08 Oct 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seva Jyoti Kalash Yatra started in Mati, students made Rangoli
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को माती में ईको पार्क से डॉल्फिन तिराहा तक सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। इधर अकबरपुर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी प्रमुख रूप से रहे। सर्वप्रथम दीप जलाकर शुभारंभ किया गया। विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम व राष्ट्रगान का गायन हुआ। जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी कपिल सिंह ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इसके बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। डॉल्फिन तिराहा पर सेवा ज्योति कलश की स्थापना की गई। जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के जरिये से सेवा, राष्ट्रनिर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया है। कार्यक्रम प्रभारी बृजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक विनोद कटियार, महामंत्री सत्यम सिंह चौहान, डॉ. सतीश शुक्ला, राजेश शुक्ला, कमलेश दिवाकर, निर्मला संखवार राम प्रकाश कुशवाहा, राकेश तिवारी व जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि रहे। इधर, अकबरपुर इंटर कॉलेज में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग की थीम पर रंगोली बनाई गई। जनप्रतिनिधियों ने रंगोली का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed