फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seth Anandram Jaipuria wins North Zone Cricket Tournament.

Kanpur News: सेठ आनंदराम जयपुरिया ने जीता नॉर्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट

Thu, 30 Jul 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Seth Anandram Jaipuria wins North Zone Cricket Tournament.
कानपुर। मेजबान सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने फाइनल में सेंट एलॉयसिस स्कूल को पांच विकेट से हराकर अंडर-17 सीआईएससीई नार्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सेंट एलॉयसिस की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट पर 109 रन बनाए। अर्जुन जैसवाल ने 34 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। विवान गांधी ने 25 रन देकर चार विकेट झटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुरिया स्कूल की टीम ने 11.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


अनिमेश अग्निहोत्री ने 24, शिवम डालमिया ने 22 और माहीन हसन ने 17 रन बनाए। तीसरे स्थान के मुकाबले में वेंडी नारामऊ स्कूल ने मेथोडिस्ट हाई स्कूल को आठ विकेट से पराजित किया। मेथोडिस्ट हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 56 रन बनाए। जवाब में वेंडी नारामऊ ने छह ओवर में दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। मानस ने नाबाद 37 रन की शानदार पारी खेली। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, जीएम शैलेंद्र अग्निहोत्री ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अरुण दत्ता, शरद मिश्रा, बलविंदर सिंह, विकासदीप और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed