फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Servers down, electricity buzzin Disorder dominates the main post office

Kanpur News: सर्वर डाउन, बिजली गुल...प्रधान डाकघर पर अव्यवस्थाएं हावी

Wed, 10 Sep 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Servers down, electricity buzzin Disorder dominates the main post office
इटावा। प्रधान डाकघर की व्यवस्थाओं में सुधार होता नहीं दिख रहा है। यहां आए दिन किसी न किसी रूप से उपभोक्ताओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर 12 बजे से डाकघर का सर्वर फेल हो गया है, इसके साथ ही जनरेटर खराब होने से बिजली व्यवस्था भी धड़ाम हो गई। ऐसे में उपभोक्ताओं को लगभग एक घंटे तक गर्मी में पसीना पसीना होना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधान डाकघर के जनरेटर का डायनमो खराब हो गया था। इस बीच दोपहर के समय अचानक से सर्वर डाउन होने से ग्राहकों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बिजली न होने व सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं जमा निकासी, स्पीड पोस्ट सहित अन्य काम नहीं हो सके। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता रामकुमार ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे डाकघर पहुंचे उन्हें पीएलआई से संबंधित काम था। लेकिन पहले कहा गया कि सर्वर नहीं है। थोड़ी देर बाद बिजली चली गई, इससे डाकघर के कूलर पंखे बंद हो गए। काम न होने और गर्मी लगने से उपभोक्ता बैचेन होने लगे। प्रधान डाकघर के अधीक्षक चंद्रशेखर बरुआ ने बताया कि जब से सर्वर अपडेट हुआ है तब से किसी किसी दिन परेशानी होती है। हालांकि इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि जनरेटर का डायनमो खराब हो गया था इसलिए बिजली की समस्या रही। तकनीकी टीम उसे सही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed