फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Server problem: Food distribution stuck, card holders returning from ration shops.

सर्वर समस्या : खाद्यान वितरण अटका, राशन दुकानों से लौट रहे कार्ड धारक

Fri, 14 Feb 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Server problem: Food distribution stuck, card holders returning from ration shops.
सिकंदरा में सर्वर आने का इंतजार करते कार्ड धारक। संवाद - फोटो : संवाद
राजपुर (कानपुर देहात)। ई-पाॅश मशीन से राशन वितरण में अब तकनीकी समस्याएं बढ़ रही है। सर्वर की रफ्तार धीमी होने से ई-पाॅश मशीनें काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। राशन दुकानों में घंटों लोग लाइन लगाने के बाद मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन




जिले में 779 उचित दर राशन दुकानें हैं। यहां पर प्रति माह ई-वेइंग मशीन (तौल काटा) व ई-पाॅश मशीन के जरिये राशन वितरण कराया जाता है। ई-पॉश मशीन विभागीय सर्वर से जुड़ी है। कार्ड धारक का अंगूठा लगवाने व सत्यापन होने के बाद ही राशन वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। पिछले 6 फरवरी से इस माह का राशन वितरण किया जा रहा है। मगर इन दिनों सर्वर समस्या बना हुआ है। कभी सर्वर बीच में चले जाने व डाउन हो जाने से फीडिंग नहीं हो पा रही है। इससे वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सर्वर ठीक से चलने व अपनी बारी के लिए कार्ड धारकों को राशन दुकानों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कोटेदार बताते हैं कि कार्ड धारकों को गेहूं, चावल, बाजरा, ज्वार वितरण किया जाता है। पिछले एक साथ चार-चार सामग्री की तौल करते ही सर्वर ठप हो जा रहा है। यह समस्या पिछले दो दिनों से ज्यादा बढ़ी है। दो दिन से वितरण कार्य प्रभावित हैं। दुकानों पर राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं सर्वर न आने पर कार्ड धारक मायूस होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को भी जिले में सर्वर की समस्या रही। इस पर जिले के कई कोटेदारों ने डीएसओ कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं कुछ कोटेदार तो कार्ड धारकों की नाराजगी का सामना कर विभागीय ग्रुप पर समस्या फोटो डालकर बताते रहे। अधिकारियों की ओर से कोटेदारों को शासन स्तर से सर्वर की समस्या दूर कराए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। इस सब के बीच कार्डधारकों को सर्वर की समस्या से जूझना पड़ रहा है।




................

जिले में राशन कार्डो की संख्या

पात्र गृहस्थी- कार्ड 296614 लाभार्थी- 1217705

अंत्योदय- 50924 लाभार्थी - 171709
....................



वर्जन........

राशन वितरण में सर्वर की समस्या आ रही है। शासन स्तर से इसे लेकर सुधार कराया जा रहा है। कार्डधारकों को बेवजह इंतजार न करना पड़े इसे लेकर कोटेदार को लगातार धारकों से संपर्क कर निर्धारित समय पर बुलाकर वितरण करने के लिए कहा गया है। - सतीश कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed