फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Serious allegations against saint, appeal in state women's commission for sexual harassment of girl

संत पर लगे गंभीर आरोप: लड़की को बंधक बनाकर कर रहे यौन उत्पीड़न, दंपती ने लगाई राज्य महिला आयोग से गुहार

Tue, 05 Apr 2022 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

कानपुर में महिला आयोग की  जन सुनवाई में दंपती ने विख्यात संत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दंपती ने कहा कि संत ने आश्रम बनवाने और यहां कई आयोजनों के दौरान बेटी को झांसा देकर पहले उसे काम पर रखा। इसके बाद अपने आश्रम में बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Serious allegations against saint, appeal in state women's commission for sexual harassment of girl
राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैडम! मेरी बेटी को पाखंडी बाबा ने अपने चंगुल में फंसा रखा है। हमें आशंका है कि बाबा हमारी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है। बेटी को बाबा के चंगुल से आजाद कराएं। दंपती की यह फरियाद सोमवार को जीटी रोड स्थित आशा ज्योति केंद्र के वन स्टॉप सेंटर में जन सुनवाई कर रहीं महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर व रंजना शुक्ला ने सुनी और एडीसीपी महिला अपराध को कार्रवाई के निर्देश दिए।  

विज्ञापन

किदवई नगर ई-ब्लॉक निवासी नवीन अग्रवाल की पत्नी अर्चना ने सदस्यों को बताया कि वो अपने पति व बच्चों के साथ एक बाबा के सभी धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होती थीं। 2017 से 2020 तक बाबा का आवास कानपुर में रहा। इस दौरान उन्होंने गंगा बैराज के पास धार्मिक आयोजन के साथ ही एक स्कूल का भी निर्माण कार्य शुरू कराया। इस बीच बेटी बेंग्लुरु से पढ़ाई पूरी कर लौटी। बाबा ने उसे काम के बहाने से अपने पास बुलाना शुरू किया। 

विज्ञापन

आरोप है कि तंत्रमंत्र से बेटी को प्रभाव में ले लिया। इसके बाद बेटी का घर भी छुड़वा दिया। उसे बहलाकर अपने साथ हरिद्वार के एक आश्रम ले गया। आरोप है कि दंपती ने जब आश्रम पहुंच बाबा से बेटी मांगी तो उन्हें दुत्कार कर भगा दिया गया। पूनम कपूर ने एडीसीपी महिला वाजी शुक्ला को अपराधिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं, जन सुनवाई में चकेरी में बुजुर्ग दंपती को घर से निकालने व कल्याणपुर में लापता बेटी को खोजने में पुलिस की लापरवाही की शिकायत समेत कुल 16 मामले आए। उन्होंने सभी मामलों में पुलिस अधिकारी को गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed