फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   serious allegation over doctor by two women in kanpur dehat

'पति-पत्नी और वो' की जंग में घिरा डॉक्टर, महिला ने कलाई कटाने की कोशिश की तो युवती ने लगाया ये आरोप

Mon, 27 May 2019 11:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
serious allegation over doctor by two women in kanpur dehat
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर देहात में रसूलाबाद-बिल्हौर रोड स्थित एक क्लीनिक पहुंची एक महिला और युवती ने संचालक पर धोखाधड़ी व शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जबकि संचालक को अपना पति बताने वाली महिला ने चाकू से कलाई की नस काटने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


कुछ देर के फासले में युवती और महिला के पहुंचने से डॉक्टर दोतरफा विरोध में घिर गए। महिला ने खुद को पत्नी बताते हुए डॉक्टर पर दूसरी शादी की कोशिश का आरोप लगाया तो युवती ने अविवाहित बताकर यौन शोषण करने का। हंगामा बढ़ा तो वहां पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। कोतवाल का कहना है कि पूछताछ जारी है। डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

क्लीनिक के अंदर पति-पत्नी और वो का विवाद

क्लीनिक के अंदर पति-पत्नी और वो का विवाद अन्य लोगों तक तब पहुंचा, जब पत्नी बताने वाली महिला ने अपनी कलाई की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की। इस पर क्लीनिक के आसपास के लोगों ने दखल दिया। महिला को समझाते हुए रोका। इन लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी।

 

महिला का कहना था कि वह रायबरेली के ऊंचाहार की रहने वाली है। पति के किसी और से संबंध की जानकारी पर अचानक पहुंची तो यहां युवती को मौजूद पाया। कानपुर नगर के अरौल निवासी युवती ने डॉक्टर पर खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देने और यौन शोषण का आरोप लगाया।
 

कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि युवती अनुसूचित जाति की है। उसकी तहरीर पर बिल्हौर रोड स्थित क्लीनिक चलाने वाले ऊंचाहार रायबरेली निवासी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed