फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sensor disturbed in Bara toll plaza of Kanpur-Etawa highway, queue of vehicles started

कानपुर-इटावा हाईवे के बारा टोल प्लाजा में सेंसर गड़बड़ाया, लगी वाहनों की कतार

Sun, 21 Nov 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sensor disturbed in Bara toll plaza of Kanpur-Etawa highway, queue of vehicles started
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे के बारा टोल प्लाजा में शनिवार सुबह टोल का सेंसर ठीक तरीके से काम नहीं करने से वाहनों की कतार लग गई। कर्मचारी हाथ में मशीन लेकर फास्टैग स्कैन करते नजर आए। टोल प्लाजा पर लगे जाम में काफी देर रुकने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से बारा टोल प्लाजा को कैशलेस कर दिया गया है। बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों से टोल प्लाजा पर दोगुना टैक्स वसूला जाता है। कानपुर-इटावा हाईवे की मरम्मत और टोल वसूलने की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी गई है।
विज्ञापन

वहीं कंपनी की लापरवाही से यहां अक्सर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। शनिवार की सुबह टोल पर लगे फास्टैग सेंसर के ठीक से काम नहीं करने के चलते 11:30 बजे कानपुर की तरफ से इटावा की ओर जाने वाली लेन में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल कर्मी हाथ में मशीन लेकर गाड़ियों के फास्टैग स्कैन करते नजर आए। ट्रक चालक रामेश्वर परिहार, मुन्ना यादव ने बताया कि टोल पर अक्सर सेंसर सही से काम नहीं करता है। इस वजह से जाम लग जाता है।

इस संबंध में बाराजोड़ टोल प्लाजा के सीनियर डीजीएम मनोज शर्मा से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि सेंसर खराब होने की जानकारी टोल कर्मचारियों की ओर से नहीं दी गई है। डीजीएम से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed