फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   senior branch manager wife The hotel was built in the name of

Kanpur News: वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने पत्नी के नाम पर बनवाया था होटल

Thu, 28 Nov 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
senior branch manager wife

The hotel was built in the name of
सहकारी बैंक में हुए घोटाले का मामला, परिजनों के खातों में डाले थे 10 करोड़
विज्ञापन

इटावा। सहकारी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी ने अपने परिजनों के खाते में करीब 10 करोड़ रुपये जमा कराए थे। पत्नी के नाम पर होटल बनवाया था। घोटाले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्पेशल ऑडिट टीम ने जांच की। इसमें अब तक 102 करोड़ 52 लाख की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस आठ नामजद व सात अन्य जिनके जांच में नाम आए उनको जेल भेज चुकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद चौकी के पास मुख्य शाखा कचहरी रोड पर स्थित सहकारी बैंक में हुए घोटाले पर उप महाप्रबधंक उमेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 16 जुलाई को हुई रिपोर्ट में 24 करोड़ 18 लाख 66 हजार आठ सौ 65 रुपये का गबन व 72 लाख 30 हजार 13 रुपये अनियमितता दर्शायी गई है। मामले में मुख्य आरोपी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अखिलेश चतुर्वेदी (निलंबित) सहित 10 लोगों के नाम हैं। इसमें आठ नामजद व सात अन्य जिनके जांच में नाम आए उन्हें जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन

अखिलेश चतुर्वेदी ने बैंक के इंटरसोल, इंटरेस्ट पैड बचत खाता व इंटरेस्ट पैड एफडी लोन के धन को एफडी, लोन को निष्क्रिय खातों से बैंक के करीब 10 करोड़ रुपये अपने परिजनों के खाते में भिजवाए थे। इसमें आरोपी ने अपनी व बैंक के अन्य कर्मचारियों की आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल किया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अखिलेश ने खुद ही चेकर और मेकर बनकर बैंक में घोटाला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपनी पत्नी मालती चतुर्वेदी के सिविल लाइन स्थित रॉयल गैलेक्सी के नाम से होटल का निर्माण कराया था। जिसकी वर्तमान में कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। 30 सितंबर को होटल की कुर्क की कार्रवाई की जा चुकी है। बैंक की मुख्य शाखा व 28 अन्य शाखाओं का द्वितीय वर्ष 2022 व वर्ष 2023-2024 के लिए मित्तल निर्भय एंड कंपनी चार्टर्ड एकाउंटेंट फंड से विशेष ऑडिट कराया है। इस ऑडिट रिपोर्ट में करीब 102 करोड़ का घोटाला आंका गया है। इसको भी विवेचक निरीक्षक भोला प्रसाद रस्तोगी ने जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed