फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Send more samples to Delhi to know the strength of the Delta variant

कानपुर: डेल्टा वेरिएंट की ताकत जानने को और सैंपल भेजे दिल्ली, सांस तंत्र पर घातक हमला करता है ये वेरिएंट

Mon, 07 Jun 2021 08:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jun 2021 08:26 AM IST
सार

रोगियों का सांस तंत्र तेजी से फेल हुआ और दवाओं का असर होने के पहले ही रोगियों की जान चली गई। 20 मई को जब 17 सैंपल आईजीआईबी दिल्ली भेजे गए तो वेरिएंट की पहचान हुई। 

विज्ञापन
Send more samples to Delhi to know the strength of the Delta variant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में तीसरी लहर की तैयारी में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को लेकर और सतर्कता बरती जा रही है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग ने रविवार को सात और सैंपल दिल्ली भेेजे हैं। कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अधिक खतरनाक है और सांस तंत्र पर घातक हमला करता है।
विज्ञापन


रोगी के निगेटिव होने के बाद भी तकलीफ बनी रहती है। इस वेरिएंट के हमले से ही रोगियों की संख्या बढ़ी और मौतें अधिक हुईं। रिपोर्ट से इसकी ताकत का अंदाजा लगेगा। कोविड-19 के सामान्य वायरस की चपेट में जो लोग आए थे, उनमें ज्यादातर होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए।
विज्ञापन


जो दूसरी गंभीर बीमारी की चपेट में थे, उनकी ही मौत हुई, लेकिन जब डेल्टा वेरिएंट का संक्रमण शुरू हुआ तो स्थिति दूसरी लहर में हाथ से निकल गई। रोगियों का सांस तंत्र तेजी से फेल हुआ और दवाओं का असर होने के पहले ही रोगियों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई को जब 17 सैंपल आईजीआईबी दिल्ली भेजे गए तो वेरिएंट की पहचान हुई। गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ उन्हीं रोगियों के सैंपल लिए गए हैं, जो बहुत दिनों से बीमार हैं। इसके अलावा जो रोगी वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित हुए हैं। इससे यह अंदाजा लगेगा कि वेरिएंट कितने अधिक दिन तक रोगी को बीमार रखता है।


वैक्सीनेशन से इस पर क्या असर आ रहा है? इसके अलावा सीटी वैल्यू 30 के नीचे वाले रोगियों के सैंपल भेजे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि दिल्ली से विस्तृत रिपोर्ट आने पर वेरिएंट की ताकत और बदलाव के बारे में और भी पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed