फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sena Bharti railly will not organised in march 2017

पढ़िए अाखिर क्याें मार्च 2017 में नहीं होगी यूपी में सेना भर्ती  

Fri, 19 Aug 2016 12:22 AM IST
सुरजीत तिवारी, कानपुर
सुरजीत तिवारी, कानपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sena Bharti railly will not organised in march 2017
सेना रैली भर्ती में दाैड़ लगाए युवा
मार्च 2017 में सेना भर्ती रैली का प्रथम चरण नहीं होगा। जबकि द्वितीय चरण की तारीखें सेना भर्ती बोर्ड बाद में तय करेगी। अभी तक सेना भर्ती बोर्ड लखनऊ साल में दो बार भर्ती रैली आयोजित करता रहा है। पिछले बार मार्च 2016 में भोगनीपुर, अकबरपुर, नरवल, सदर तहसील, घाटमपुर, बिल्हौर, उन्नाव और लखनऊ जनपदों के अभ्यर्थियों की भर्ती की गई थी। जुलाई-अगस्त में हुई द्वितीय चरण की भर्ती प्रक्रिया में कन्नौज, गोंडा, बाराबंकी, औरैया, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

 

ताे इसलिए मार्च में नहीं हाेगी भर्ती

Sena Bharti railly will not organised in march 2017
सेना रैली भर्ती में शामिल हाेने कानपुर पहुंचे युवा (फाइल फाेटाे)
मार्च 2017 में रैली न हाेने का प्रमुख कारण उत्तरप्रदेश में हाेने वाला विधानसभा और नगर निकाय चुनाव है। उत्तर प्रदेश में फरवरी, मार्च 2017 में विधानसभा चुनाव होने है। इसके दो-तीन महीने बाद नगर निकाय के चुनाव हैं। चुनाव के कारण सेना को जिलों में प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता। ऐसे में मार्च 2017 में होने वाली सेना भर्ती का शेड्यूल इसी बार में पूरा कर लिया गया था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त-सितंबर (2017) का जारी हाेगा शेड्यूल

Sena Bharti railly will not organised in march 2017
सेना रैली भर्ती में दाैड़ लगाते युवा (फाइल फाेटाे)

 सेना भर्ती बोर्ड लखनऊ के निदेशक कर्नल पीडीएस बल का कहना है कि अगस्त-सितंबर (2017) का सेना भर्ती शेड्यूल अप्रैल 2017 में जारी कर दिया जाएगा। जबकि मार्च 2017 की सेना भर्ती रैली काे इसी बार में शामिल कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

मेडिकल 1100 सफल, 23 अक्टूबर को परीक्षा

Sena Bharti railly will not organised in march 2017
सेना रैली भर्ती में मेडिकल परीक्षण करते डाक्टर (फाइल फाेटाे)


छावनी स्थित अखौरा रेजीमेंट में 3 से 13 अगस्त तक चली भर्ती रैली, प्री मेडिकल और प्राइमरी मेडिकल के बाद 1100 अभ्यर्थी सफल रहे। इन्हें लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र दिया गया। यहां मेडिकल अनफिट कुछ अभ्यर्थियों को लखनऊ स्थित सेना अस्पताल में दोबारा मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। लिखित परीक्षा लखनऊ स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज स्टेडियम में 23 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed