फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sell old gold and silver go to weting

पुराना सोना-चांदी बेचने वालों को वेटिंग

Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
sell old gold and silver go to weting
बिरहाना रोड ज्वेलरी बाजार ...अर्पण संवाद
नोट : पांच सराफा कारोबारियों की बातचीत भी.... कल से ले लें।
विज्ञापन

पुराना सोना-चांदी बेचने वालों
को दे रहे तारीख, दाम भी कम
- सराफा बाजार में नकदी की किल्लत, एक हजार रुपये कम लगा रहे भाव
- सोने-चांदी के भाव में तेजी से निवेश करने वाले कमा रहे मुनाफा
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। लॉकडाउन चार में शर्तों के साथ खुले सराफा बाजार में अभी बहुत अधिक खरीदार नहीं हैं। लेकिन, बेचने वालों की कोई कमी नहीं है। पुराना सोना-चांदी रखने वाले या पूर्व में निवेश करने वाले लोग ही बाजार में इनकी बिक्री करने आ रहे हैं। बाजार में नकदी की कमी के चलते सराफा भाव एक-एक हजार रुपये गिराकर दे रहे हैं। इसके अलावा भुगतान भी तुरंत न देकर आगे की तारीख दे रहे हैं।
उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। जिनके यहां जल्द शादी है वे खरीदारी के लिए आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त सोना-चांदी बेचने वाले अधिक हैं। दरअसल, इन दोनों धातुओं के भाव तेज चल रहे हैं।
विज्ञापन

कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और महामंत्री अशोक बाजपेई ने बताया कि चांदी बेचने वाले अधिक हैं। लेकिन अभी बाजार खुले कम दिन हुए हैं। जिसके चलते नकदी की किल्लत है। इसके चलते बिक्री करने वालों को प्रचलित दाम की तुलना में एक-एक हजार भाव कम बोला जा रहा है। आने वाले समय में बेहतर माहौल होगा। यह भी उम्मीद है कि जिन घरों में शादी के बजट में सोना-चांदी आदि के लिए तीन लाख तय होते थे, वो बढ़कर पांच लाख हो सकता है। दरअसल, इन दिनों बेहद सादगी से शादी समारोह हो रहे हैं। जिसका लाभ आगे सराफा को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सोना-चांदी के भाव
तिथि सोना चांदी
21 मई 46800 47650
23 मई 47000 47600
26 मई 47300 48000
28 मई 47200 47900
------------
नोट: सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव प्रति किलो में उप्र सराफा एसोसिएशन की ओर से जारी हाजिर भाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed