{"_id":"5d0134cbbdec22074363aba9","slug":"seeing-wife-with-lover-husband-murdered-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो बेटों संग मिलकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो बेटों संग मिलकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
Wed, 12 Jun 2019 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के अनवरगंज में दो दिन पहले हुई पूर्व पार्षद की बेटी शहला परवीन की हत्या का खुलासा बुधवार को हो गया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते शहला के पति ने अपने दोनों बेटे और बहनोई संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला के पति और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के बहनोई की तलाश में दबिश दे रही है।
दलेलपुरवा निवासी पूर्व पार्षद नफीसा बाजी की बेटी शहला परवीन (40) का सोमवार रात घर में शव मिला था। अनवरगंज थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि मृतक के भाई तारिक शादाब की तहरीर पर पति मो. शाकिर, बेटे शाकिब, अर्सलान उर्फ कल्लू और कर्नलगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर नंदोई गुड्डू हलवाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
पुलिस ने पति और दोनो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मो. शाकिर ने बताया कि शहला को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। उसने बीच बचाव कर प्रेमी को घर से भगा दिया था। इस पर उन लोगों ने शहला की हत्या कर दी।