फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seeing the RTO in the ARTO office in Kanpur dehat, the employees locked the brokers in the rooms

आरटीओ को कानपुर देहात के एआरटीओ कार्यालय में देख कर्मचारियों ने कमरों में बंद किए दलाल

Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seeing the RTO in the ARTO office in Kanpur dehat, the employees locked the brokers in the rooms
एआरटीओ कार्यालय स्थित सारथी भवन का निरीक्षण करते आरटीओ राजेश सिंह। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। एआरटीओ कार्यालय का सोमवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर मंडल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों ने दफ्तर में मौजूद दलालों को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। इस पर आरटीओ व एआरटीओ की भी नजर पड़ी, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। अधिकारियों के जाने के बाद परिसर में फिर से दलाल घूमते नजर आने लगे।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर मंडल राजेश सिंह सोमवार की दोपहर 12:50 बजे एआरटीओ मनोज वर्मा के कार्यालय पहुंचे। 10 मिनट बैठक के बाद आरटीओ राजेश सिंह, एआरटीओ मनोज वर्मा व आरआई सत्येंद्र सिंह के साथ सारथी भवन में कामकाज देखने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां आरआई को निर्देशित किया कि सारथी भवन के बाहर कोविड हेल्प डेस्क बनाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। मौके पर लोगों की भीड़ देखी तो आरआई से कारण पूछा, जिसमें सर्वर न आने से काम धीमा होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से सभी एआरटीओ कार्यालय परिसर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों व दलालों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तीन कमरों में बैठे दलालों को अंदर बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। इस दौरान लाइसेंस बनवाने के लिए आए लोगों ने कमरों में बंद तालों के बारे में पूछताछ की तो कर्मचारी ने चाबी न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed