फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seeing the jam, the traffic policeman kept wiping his sweat amidst the rain

Kanpur News: जाम देख पसीना बारिश के बीच पोछते रहे यातायात सिपाही

Sat, 09 Aug 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seeing the jam, the traffic policeman kept wiping his sweat amidst the rain
:शहर के पक्का बाग तिराहा के पास लगे जाम में फंसे लोग।  - फोटो : दुकान पर राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं।
इटावा। रक्षाबंधन के दिन शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। शहर के प्रमुख मार्गों सहित बाजार वाली सड़कों पर भी दिनभर जाम लगा रहा। लगातार जाम होने के कारण यातायात कर्मी भी हल्की बारिश के बीच पसीना पोंछते रहे। यातायात सिपाही लगातार ऑटो रिक्शा व फुटपाथ पर दुकानें जमाए दुकानदारों को चेतावनी देते दिखे।
विज्ञापन

कानपुर से इटावा की ओर आने वाले वाहनों को पक्का बाग पर ही जाम से जूझना पड़ा। यहां बारिश का पानी सड़क पर भरने से बीते कई दिनों से रेंग-रेंगकर वाहन निकलते हैं। शनिवार को तकिया तिराहा से बस स्टैंड तिराहा तक भीषण जाम रहा। इसमें कई रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। इटावा से आगरा की ओर जाने पर गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज, शास्त्री चौराहा तक की सड़क पर भी जाम की स्थिती रही। बड़े वाहन तो दूर बाइक सवारों को भी घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

चौराहों सहित प्रमुख सड़कों पर लगे यातायात कर्मी जाम खुलवाने के जूझते हुए दिखाई दिए। सीओ यातायात रामगोपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही यातायात पुलिस के सिपाही और स्वयं टीएसआई तैनात किए गए थे ताकि जाम न लग सके। दोपहर में थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। बाद स्थिती सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed