फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JEE Main in the city of Medhavion incinerate

जेईई मेन में शहर के मेधावियों का जलवा

Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
JEE Main in the city of Medhavion incinerate
भाभा क्लासेज के निदेशक महेश सिंह चौहान के साथ खुशी जताते बच्चे। - फोटो : amarujala
कानपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) ने बुधवार को देरशाम जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमेें शहर के मेधावियों का दबदबा है। सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर से 12वीं की पढ़ाई करने वाले गगनदीप सिंह ने 360 में से 284 मार्क्स हासिल करके सिटी टॉप किया है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी से 12वीं की पढ़ाई करने वाले पुष्कर दीक्षित को 279 मार्क्स मिले हैं। वह सिटी के सेकेंड टॉपर हैं। इन मेधावियों ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। अभी 12वीं के रिजल्ट आने बाकी हैं। डीपीएस कल्याणपुर के स्टूडेंट अविरल वर्मा को 276 मार्क्स मिले हैं। उनकी सिटी रैंक तीसरी है। 
विज्ञापन

आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी, सीएफटी और आईएसएम बंगलूरू के लिए जेईई मेन का पेपर 3 अप्रैल को कराया गया था। इसमें से 2 लाख स्टूडेंटों को सफल घोषित किया गया है। एग्जाम में पूरे देश से करीब 12 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। इसमें 10 लाख स्टूडेंटों को मौका नहीं मिल सका। जो स्टूडेंट सफल हुए हैं, वह 29 अप्रैल से जॉइंट एंट्रेेंस एग्जाम (एडवांस) के ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे। इसका ब्योरा वेबसाइट  www.jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है। यह एग्जाम सिर्फ आईआईटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन के लिए होता है। 22 मई को एडवांस का पेपर भी होगा। इसके लिए कानपुर सहित देश के तमाम राज्यों और शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दुबई में भी परीक्षा कराई जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed