फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   See the moon of Ramadan today, announcement will be made after Maghrib namaz

Kanpur News: आज देखें रमजान का चांद, मगरिब की नमाज के बाद होगा एलान

Fri, 28 Feb 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
See the moon of Ramadan today, announcement will be made after Maghrib namaz
कानपुर। शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई ने लोगों से शुक्रवार को रमजान का चांद देखने की अपील की है। रमजान अरबी कैलेंडर का नवां महीना है। उन्होंने कहा कि चांद दिखने पर मरकजी रूयते हिलाल कमेटी से संपर्क कर तस्दीक करें। मगरिब की नमाज के बाद रमजान का चांद निकलने या न निकलने का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल ने रमजान के मद्देनजर हर साल की तरह इस बार भी माहे स्याम हेल्पलाइन जारी की है। इस पर रोजा, नमाज, जकात, एतकाफ, सहरी, इफ्तार, वज़ू, गुस्ल आदि मसलों के संबंध में मुफ्ती जानकारी देंगे। ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल की हीरामन पुरवा में गुरुवार को हुई बैठक में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने की। उन्होंने कहा कि सहरी और इफ्तार में पड़ोसियों का खास ख्याल रखें। कुरान मुकम्मल हो जाने पर तरावीह न छोड़ें। पूरे रमजान 20 रकअत तरावीह पढ़ना सुन्नत-ए-मोअक्किदा है। मदरसा अरबिया रज्जाकिया मदीनतुल उलूम, बांसमंडी में आमदे रमजानुल मुबारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि रमजान बरकतों का महीना है। यहां मौलाना मो. शमीम अशरफी, हाफिज मो. नाजिम अनवर, हाफिज मो. अली, मो. शाहिद, शब्बीर अशरफी, हाफिज अब्दुर्रहीम बहराइची, हाफिज मो. खुर्शीद, हाजी मो. अतीक इजहार आदि रहे।
विज्ञापन

---------------------
माहे स्याम हेल्पलाइन
मुफ्ती मोहम्मद इलियास खां नूरी-9935366726

मुफ्ती मो. हाशिम अशरफी-9415064822

मुफ्ती मो. महताब आलम कादरी मिस्बाही-9044890301

मौलाना फतेह मोहम्मद कादरी-9918332871

मुफ्ती महमूद हस्सान अख्तर अलीमी-9161779931

मौलाना कासिम अशरफी मिस्बाही-8052277015

कानपुर। रमजान को लेकर शहर काजी मुफ्ती मो. साकिब अदीब मिस्बाही ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हरीश चंदर को ज्ञापन दिया। इसमें रमजान के दौरान दौरान सफाई, बिजली, पानी की अबाध आपूर्ति की मांग की गई। उन्होंने बताया कि रमजान में पांच वक्त नमाज के साथ रात में तरावीह की भी नमाज होती है। सहरी के वक्त सुबह 4:30 बजे से 5:30 बजे तक और इफ्तार के समय शाम 5:30 से 6:30 बजे तक बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मस्जिदों के आसपास स्ट्रीट लाइट दुरुस्त की जाए। इस मौके पर नायब शहर काजी कारी सगीर आलम हबीबी भी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed