फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Security guard killed by crushing from brick in kanpur, bloodied body found in apartment

Kanpur Crime: ईट से कुचलकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, अपार्टमेंट में मिला रक्तरंजित शव, मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 22 Dec 2022 04:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 04:10 PM IST
सार

गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड का शव  मिलने से सनसनी फैल गई। देर रात अज्ञात व्यक्ति से ईंट से कई वार किए थे। सुबह दूसरे गार्ड के आने पर घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Security guard killed by crushing from brick in kanpur, bloodied body found in apartment
मृतक चंद्र प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में टी ब्लॉक स्थित एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड चंद्रप्रकाश (56) की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। सुबह अपार्टमेंट में गार्ड का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दूसरे गार्ड के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

अपार्टमेंट नया होने के कारण यहां पर अभी कोई नहीं रहता है। मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से हरदोई के रहने वाले चंद्र प्रकाश शर्मा संजय गांधीनगर नौबस्ता में राजेश शुक्ला के मकान में 1998 से रह रहे थे। ग्वालटोली निवासी महेश द्विवेदी की द्विवेदी सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की नौकरी करते थे।
विज्ञापन

संजय एक दिसंबर को गोविंद नगर टी ब्लॉक स्थित श्याम कुटी अपार्टमेंट में नौकरी करने आया था। इन दिनों उसकी रात्रि ड्यूटी चल रही थी। बुधवार रात अज्ञात व्यक्ति ने चंद्रप्रकाश के सिर पर ईंट से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूरे अपार्टमेंट में अजीत सिंह छाबड़ा का ऑफिस बना हुआ है। वह भी रात में बंद हो जाता है। सूचना पर गोविंद नगर थाने की फोर्स डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार, एडीसीपी अंकिता शर्मा, एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed