फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   security guard and labour suicide in kanpur

यूपी: कानपुर के नवाबगंज में सिक्योरिटी गार्ड तो नौबस्ता में मजदूर ने लगाई फांसी, बिलख उठे परिजन

Fri, 26 Jul 2019 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
security guard and labour suicide in kanpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नवाबगंज स्थित पर्व सदन अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड पारस गुप्ता (18) ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। इस पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


हालांकि पोस्टमार्टम में गार्ड के फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। नवाबगंज सब्जी मंडी निवासी स्कूली वैन चालक गोपाल गुप्ता का बेटा पारस 11वीं का छात्र था। एक सप्ताह पूर्व उसने अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह उसका शव गार्ड केबिन में अंगौछे के सहारे लटका मिला था। थाना प्रभारी दिलीप बिंद ने बताया कि प्रेम प्रसंग में गार्ड के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौबस्ता में मजदूर ने की खुदकुशी
न्यू श्याम नगर, नौबस्ता निवासी राधे श्याम तिवारी (25) ने बुधवार देर रात फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह पत्नी संगीता बगल के कमरे में पहुंची तो पति के खुदकुशी करने का पता चला। थाना प्रभारी समर बहादुर के मुताबिक चचेरे भाई अशोक से पूछताछ में पता चला है कि राधे श्याम मजदूरी करता था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिससे वह तनाव में रहता था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed