{"_id":"5c5c2208bdec22297827acfa","slug":"section-144-is-applicable-for-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों ने बारिश को दी मात, धारा 144 लागू, ये गलतियां की तो पड़ जाएंगे मुसीबत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों ने बारिश को दी मात, धारा 144 लागू, ये गलतियां की तो पड़ जाएंगे मुसीबत में
Thu, 07 Feb 2019 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में गुरुवार से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई हैं। जिसके चलते शहर के एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने धारा 144 लागू कर दी है। आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा।
एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने जिले में दो अप्रैल तक धारा 144 लागू की है। बिना अनुमति लिए अब कोई भी धरना, प्रदर्शन या अन्य कार्यक्रम नहीं किया जा सकेगा। आदेश में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा, महाशिवरात्रि, होली, गंगा मेला, मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू की जा रही है।
कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर नहीं चल सकेगा। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कलक्ट्रेट में शस्त्र लाते समय यह प्रतिबंध नहीं रहेगा। एक साथ चार व्यक्ति कहीं एकत्र नहीं होंगे। यह बात शादी, शव यात्रा पर लागू नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों से सौ मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं रहेगी।
विज्ञापन
सुबह की बारिश के बीच छात्र-छात्राएं जैसे-तैसे परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस दौरान कई परीक्षार्थी भीग भी गए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सघन तलाशी ली गई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक व अन्य अफसर मौजूद रहे।