{"_id":"67992971fa776842ad0e31ea","slug":"secretary-reprimanded-for-broken-filter-chamber-etawa-news-c-216-1-etw1004-120853-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फिल्टर चेंबर टूटा होने पर सचिव को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फिल्टर चेंबर टूटा होने पर सचिव को फटकार
विज्ञापन
निवाड़ीकला। मंडल स्तरीय स्वच्छता टीम ने मंगलवार को ब्लॉक महेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत निवाड़ीकला का निरीक्षण किया। इस बीच उन्हें पंचायत में सफाई, आरआरसी सेंटर से लेकर कई खामियां मिलीं तो संबंधित सचिव से नाराजगी जाहिर करते हुए 10 दिन में व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम) के मंडलीय कंसल्टेंट राजेश कुमार शुक्ला व मंडलीय परियोजना प्रबंधक अवनीश कटियार ने गांव का निरीक्षण किया। टीम के अधिकारी आरआरसी सेंटर पर पहुंचे और केचुआ कंपोस्ट के गड्ढों को चालू नहीं पाया। सार्वजनिक शौचालय की केयरटेकर मीना देवी लेखा-जोखा रखने वाला रजिस्टर नहीं दिखा सकीं।
टीम को गांव में बना पानी फिल्टर व सिल्ट सफाई चेंबर भी जर्जर हालात में मिला। चेंबर भी टूटा पड़ा मिला। इस पर टीम की ओर से पंचायत सचिव को फटकार लगाई गई। हालांकि इस पर पंचायत सचिव ने तर्क दिया कि गांव के लोगों ने चेंबर तोड़ दिया है। गांव के 11 लोगों के शौचालय स्वीकृति हुए, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही किश्त के रूप में छह हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
इस पर टीम की ओर से सचिव को दूसरी किस्त भी जल्द से जल्द दिलवाने की बात कही गई। दो कूड़ा गाड़ियों में एक के खराब होने पर सचिव को तत्काल उसे सही करवाने की बात कही। सचिव बब्बू राजा को 10 दिन में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत दी। इस दौरान एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया, प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह, अनुराग बाजपेई, सुरजीत सिंह रहे।