फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Secretaries who did not submit accounts were removed from the Gram Panchayats.

Kanpur News: लेखाजोखा न देने वाले सचिवों को ग्राम पंचायतों से हटाया

Sat, 24 Jan 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Secretaries who did not submit accounts were removed from the Gram Panchayats.
कानपुर। ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों और खर्च सरकारी धनराशि का वर्षों से लेखाजोखा नहीं देने वाले सचिवों को ग्राम पंचायतों से हटाकर ब्लॉक कार्यालयों से संबद्ध कर दिया गया है। सभी प्रस्तर जमा न करने तक ब्लाॅक में ही संबद्ध रहेंगे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। इन सचिवों की गड़बड़ी की जांच 2016 से 2022 तक के ऑडिट प्रतिवेदन और ऑडिट आपत्तियों की जांच में पकड़ी गई थी। इन्हें कई बार नोटिस दिए गए। ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह को बिल्हौर, प्रभात मोहन श्रीवास्तव को घाटमपुर, अखिलेश कुमार को ककवन और पुनीत को सरसौल ब्लाॅक में अटैच कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारी रवि यादव और अमिताभ पाल निलंबित चल रहे हैं। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि जिन सचिवों के ज्यादा प्रस्तर लंबित हैं, उनको ग्राम पंचायतों से हटाकर ब्लाॅक कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। जब तक सभी प्रस्तर नहीं जमा करेंगे तब तक ग्राम पंचायत में तैनात नहीं किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed