फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   secratary angry form dehat development work

सचिव का चढ़ा पारा, सर्दी में अधिकारियों ने छोड़ा पसीना

Sat, 31 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 31 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
secratary angry form dehat development work
रसूलाबाद  के लोहिया ग्राम सिकंदरपुर में विकास कार्यों में लापरवाही देखकर ग्राम्य विकास विभाग के सचिव राम बहादुर ने स्थानीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


बीडीओ, एडीओ पंचायत, एएनएम, सफाईकर्मी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सचिव का पारा देख अधिकारी सर्दी में भी पसीना पोछते नजर आए।  

सचिव ग्राम्य विकास रामबहादुर ने शुक्रवार को जिले के रसूलाबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में चौपाल के दौरान कोटेदार से राशन, चावल, गेहूं आदि वितरण के बारे मेें पूछा।
विज्ञापन


जनता ने समय से राशन मिलने की बात कही। मासिक बैठक मे एएनएम गीता वर्मा के आने पर ग्राम प्रधान सुरेश सिंह का उनसे टकराव हो गया।

ग्राम प्रधान ने एएनएम पर बैठक में न आने के आरोप लगाए। सचिव के पूछने पर एएनएम गीता वर्मा जवाब नहीं दे सकी। सचिव ने एक माह में सुधार न होने पर एएनएम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टा धारकों को कब्जा दिलाए जाने के बावत जानकारी करने पर पता चला कि 21 लोगों में राधे लाल, रामचंद्र, मखानी, दशरथ, अमर सिंह, राजेंद्र, ओम प्रकाश, राम कुमार, धनीराम, प्रेमादेवी, रामबेटी, सुशील आदि को अभी तक जमीन का कब्जा नहीं मिला है।

इतना सुनते ही सचिव ने लेखपाल तुलईराम को फटकारना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर गलती उच्चाधिकारियों की बता दी।

नाराज सचिव ने तहसीलदार अरुण कुमार को तीन दिन में जांच एसडीएम को भेजने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के संबंध में सचिव ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्थायी तौर पर शिक्षकों की तैनाती को कहा।


स्थलीय सत्यापन के दौरान 134 शौचालयों में 111 पूरे पाए गए। शेष को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पाए जाने पर सचिव ने एडीओ पंचायत राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा के निलंबन के निर्देश डीपीआरओ शशिकांत पांडेय को दिए हैं। 

अपूर्ण और गलत सूचना देने पर खंड विकास अधिकारी शिवस्वरूप गुप्ता सचिव के कोप से नहीं बच सके। सचिव ने बीडीओ को भी आरोप पत्र देने के निर्देश दिए हैं।

सचिव ने राजकीय कन्या इंटर कालेज के बन रहे भवन का निरीक्षण किया। मार्ग न होने पर डीआईओएस को पहुंच मार्ग बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed