{"_id":"5ba516f3867a557eab5ace34","slug":"second-wife-reached-police-station-after-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिनाम हत्याकांडः थाने पहुंची महिला ने कहा 'मैं उनकी दूसरी पत्नी हूं', बेटे ने किया साफ इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिनाम हत्याकांडः थाने पहुंची महिला ने कहा 'मैं उनकी दूसरी पत्नी हूं', बेटे ने किया साफ इंकार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद थाने पहुंची दूसरी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में मेले से लौट रहे हरिनाम सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को एक नया मोड़ आ गया। एक महिला थाने पहुंची और उसने दावा किया कि वह हरिनाम की दूसरी पत्नी है। मालूम हो कि भलेवा गांव पछलीपर निवासी हरिनाम सिंह(45) बुधवार को चितिसापुर मेले में दंगल देखने गया था। वहां से वापस लौटते वक्त रात को बाबा मान सिंह की कुटी के पास पहुंचा। वहां विवाद हुआ और ईंट से चेहरा व सिर कूचकर हरिनाम की हत्या कर दी गई।
बेटे की तहरीर पर मामले में पुलिस ने कुटी के बाबा को हिरासत में लिया है। वहीं परिजनों ने घटना में एक महिला और उसके साथियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। उस महिला से हरिनाम सिंह के नाजायज संबंध बताए जा रहे हैं। हत्याकांड में पुलिस की जांच महिला की ओर घूमी है। इधर, पुलिस बाबा से हत्या का राज नहीं उगलवा सकी है। मामले की जांच करने शुक्रवार को एएसपी विनोद कुमार पहुंचे। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की। हत्या के पीछे की खुन्नस जानने का प्रयास किया। हालांकि सफलता हाथ नहीं लगी।

पत्नी की 15 साल पहले हो चुकी है मौत
हत्या के बाद थाने पहुंची दूसरी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली असोथर थाने के सातो गांव के संवतपुर निवासी पूनम ने थाने पहुंचकर बताया कि हरिनाम सिंह उसके पति हैं। पांच साल पहले शादी की थी। जबकि परिवार वालों के मुताबिक हरिनाम सिंह की पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है, ऐसे में इस दूसरी पत्नी को वह लोग नहीं जानते।
बेटे संदीप को बुलाया गया उसने भी पुलिस के सामने मना कर दिया। महिला ने दावा किया कि वह शादी के बाद गांव आकर कुछ दिनों तक साथ रही है। बाद में वापस मायके चली गई थी। थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला सामने आ गई है। छानबीन में मामला आशनाई की ओर ही जा रहा है।