फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Second drain also collapsed in Brahmanagar, fear of house collapse increased due to rain

Kanpur News: ब्रह्मनगर में दूसरा नाला भी गिरा, बारिश से बढ़ी मकान ढहने की आशंका

Wed, 28 Jan 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Second drain also collapsed in Brahmanagar, fear of house collapse increased due to rain
ब्रहमनगर से ईदगाह मार्ग के बीच डाट नाला धंसने से धंसी सड़क पर शटरिंग लगा कर मरम्मत कार्य करते न - फोटो : संवाद
कानपुर। ब्रह्मनगर में डाॅट नाला लोगाें के लिए खतरे का बना हुआ है। सोमवार देर रात ठेकेदार ने लोहे प्लेट हटाकर मलबा निकालने का प्रयास किया तो डॉट नाले के बगल का एक अन्य नाला भरभरा कर गिर गया। मंगलवार को बारिश के चलते अधिकारियों ने मकान गिरने की आशंका जताते हुए फिर से नोटिस दिए हैं। शाम को पुलिसकर्मियों भी क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर चौराहा से ईदगाह जाने वाली रोड में सप्ताह भर पहले भूमिगत डॉट नाला धंस गया था। इस वजह से 20 फीट गहरा नाला हो गया है। डाॅट नाले की मरम्मत के लिए कोई कर्मचारी गड्ढे में उतरने करने को तैयार नहीं है क्योंकि पानी का बहाव बहुत तेज है। साथ ही गीली मिट्टी में खड़ा होना मुश्किल है। इस वजह से जेसीबी से सफाई के लिए सोमवार देर रात लोहे की प्लेट हटाई तो डॉट नाले के बगल में ही एक अन्य नाला भरभरा कर बैठ गया।
विज्ञापन

यह देख ठेकेदार, कर्मचारियों व आसपास लोगों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में दोबारा प्लेट लगाकर मिट्टी रोकी गई। मंगलवार दोपहर फिर से जेसीबी से सफाई की गई लेकिन इस बार प्लेट नहीं हटाई गई। इसके चलते ठीक तरह से सफाई नहीं हो पाई है। नगर निगम ने नोटिस देकर 24 घंटे में सात लोगों को मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को बारिश के चलते मिट्टी का कटान होने से मकान गिरने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके चलते नगर निगम ने दोबारा नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सुमित दिवाकर ने बताया कि बारिश के चलते नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार की शाम को फिर से नोटिस देकर खाली करने की बात ही है। क्षेत्र के युवराज ने बताया कि जिस जगह डॉट नाला धंसा हुआ है, उससे कुछ मीटर पहले गड्ढा हुआ था। उसे मिट्टी भरकर बंद कर दिया गया था। अब मिट्टी फिर दबने लगी है। उन्होंने बताया कि 100 मीटर जाने के लिए दो किमी दूर का सफर करना पड़ रहा है। नगर निगम जोन चार की अधिशासी अभियंता मीनाक्षी ने बताया कि निर्माण के दौरान दूसरा नाला भी बैठ गया है। बारिश की आंशका के चलते सुरक्षित की दृष्टि से सात परिवारों को फिर से नोटिस देकर मकान खाली करने के लिए कहा है। इनके लिए नगर निगम ने चुन्नीगंज, हैलट व अन्य रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की है।
--
पाइपलाइन में भी हो गया लीकेज
डाॅट नाला के ऊपर मकानों के फुटपाथ के नीचे से पानी की लाइन गुजरी हुई है। इसमें लीकेज हो गया है। मंगलवार इन लाइनों से पानी रिस-रिस कर नाले में गिर रहा था। ऐसे में मकान से सटे फुटपाथ धंसने का भी खतरा बना हुआ है।
--
बजरिया जाने वाले रास्ते में लाइन डालने का काम शुरू
ब्रह्मनगर चौराहा से बजरिया की तरफ जाने वाले रास्ते में आठ माह पहले नवयुवक अस्पताल के सामने डाॅट नाला धंसा था। मंगलवार को यहां पर जीआरपी लाइन डालने का काम शुरू हुआ है। एक सप्ताह में इस काम को पूरा होने की उम्मीद है।

--
इन रास्तों से होकर गुजर रहे हैं लोग
ब्रह्मनगर चौराहा से बजरिया जाने वाले वाहन पीरोड होते हुए बजरिया की तरफ आवाजाही कर रहे हैं। ब्रह्मनगर चौराहा से ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहन कार बाजार के पहले गली से घुसकर आगे ईदगाह जाने वाली रोड पर पहुंच रहे हैं। दोनों ही रोड बंद होने से लोगों को गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए दो से तीन किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
--
इन मकान मालिकों को भी दिए नोटिस
अमर सोनकर, रोमी सोनकर, सुनील सोनकर, प्रोपराइटर मारुति सुजुकी (कमल सेल्स), सुनीता गुप्ता, अनिल सोनकर, मीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed