{"_id":"58d8d24b4f1c1b027c63db9d","slug":"second-day-of-ruckus-in-farrukhabad-fatehgarh-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के दूसरे दिन फतेहगढ़ जिला जेल के बाहर लगीं लम्बी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के दूसरे दिन फतेहगढ़ जिला जेल के बाहर लगीं लम्बी कतारें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
जेल के बाहर लाइन लगाये कैदियों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ जिला जेल में हुए बवाल के दूसरे दिन सैकड़ों लोग अपने परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान लाइन लगाये कैदियों के घरवालों के सामान की तलाशी ली गई। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जेल में बन रहे खाने के नमूने भरे। मामले की जांच कर रहे डीआईजी जेल के साथ एडीएम और सीओ अमृतपुर कैदियों से पूछताछ करने पहुंचे।
ये था मामला
सजायाफ्ता कैदी की अस्पताल से छुट्टी कर देने से उखड़े कैदियों ने फतेहगढ़ जेल में रविवार को जमकर बवाल किया था। सुबह करीब आठ बजे से उपद्रव कर रहे बंदियों ने जेल अस्पताल के स्टोर में रखे अभिलेखों में आग लगा दी। इसके बाद एक बंदी रक्षक को बंधक बना लिया और छत पर चढ़कर पथराव किया। पत्थरबाजी में प्रभारी जिलाधिकारी (सीडीओ) व जेल अधीक्षक समेत चार लोग घायल हो गए थे। मामले में जेलर डीपी सिंह को निलंबित कर छह बंदी रक्षकों को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल डॉक्टर नीरज को भी हटा दिया गया था।