फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Second accused of killing sister also arrested

Kanpur News: बहन की हत्या करने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Second accused of killing sister also arrested
मूसानगर। कस्बा के मुर्तजानगर में बहन को पुश्तैनी मकान मिल जाने से नाराज भाइयों ने 30 मार्च की बहन की सब्बल से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने एक भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे भाई को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि मूसानगर थानाध्यक्ष रीना गौतम ने मुखबिर की सूचना पर बिबियापुर के पास टीम के साथ छापा मारा। पुलिस ने मौके से मुर्तजानगर निवासी मुइनुद्दीन उर्फ बड़े को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बड़े ने बताया कि पिता ने पुस्तैनी प्लॉट बहन रेशमा 32 के नाम कर दिया। जबकि वह प्लॉट उनके हिस्से का था, बहन ने प्लॉट में निर्माण शुरू करवा दिया तो वह छोटे भाई नियाज के साथ उसको रोकने के लिए गया था। वहां पर बहस हो जाने पर उन लोगों ने बहन की सब्बल से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि 30 मार्च को रेशमा का शव उसके घर में खून से लथपथ पड़ा मिला था। मामले में हरदुआ निवासी उसकी बहन सीमा ने भाई मुइनुद्दीन, उनकी पत्नी साजदा, नियाज व पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के बाद हत्यारोपी नियाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया था। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी मुइनुद्दीन को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed