{"_id":"6997652f8bf20c24e40d576b","slug":"seats-full-in-long-distance-trains-waiting-list-for-holi-crosses-100-kanpur-news-c-220-1-ka21001-138664-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल, होली के लिए वेटिंग लिस्ट 100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल, होली के लिए वेटिंग लिस्ट 100 के पार
Fri, 20 Feb 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शादियों का सीजन और आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। यात्रियों को अब तत्काल का ही सहारा बचा है। वह भी सभी को नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चार मार्च को होली है, इसे लेकर ट्रेनों में सीट के लिए अभी से मारामारी है। लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। वेटिंग भी 100 के पार पहुंच गई है। इससे दूरदराज के जिलों से लेकर गैर राज्यों में रहकर नौकरी व मजदूरी करने वालों को होली पर घर पहुंचना चुनौती बन गई है। तमाम लोग आने का न सही जाने के कन्फर्म टिकट के लिए रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर काट रहे हैं।
नई दिल्ली से लेकर मुंबई व बिहार रूट की प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। वापसी करने वालों की लाइन लंबी होने से कुछ ट्रेनों में वेटिंग जहां 50 से अधिक है, तो कुछ में 100 के पार पहुंच गई है। दिल्ली की तरफ से आकर रूरा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली गोमती एक्सप्रेस में तीन मार्च तक 129 और ऊंचाहार में 122 वेटिंग दिख रहा है। वहीं महानंदा, जम्मूतवी-संभलपुर व जम्मूतवी-टाटानगर में टिकट बनवाने के लिए पहुंचने पर रिग्रेट दिखा रहा है। इसी प्रकार वापसी के लिए टिकट बनवाने वालों को गोमती में 180 वेटिंग व टाटानगर-जम्मूतवी, महानंदा आदि ट्रेनों में रिग्रेट होने की जानकारी दी जा रही है। कुछ यही स्थिति मुंबई की तरफ से पुखरायां आने वाली ट्रेनों का है। पनमेल, कुशीनगर सुपरफास्ट व मुंबई बांद्रा-गोरखपुर में रिग्रेट व अन्य में वेटिंग दिख रहा है।
विज्ञापन
....................
वर्जन..............
त्योहार होने की वजह से कई ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं जबकि कई में वेटिंग होना दर्शा रहा है। ऐसे में यात्रियों को समस्या न हो इसके लिए रेल प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किए जाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी मंडल