फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Search for Crime Branch Inspector started in Lucknow, Varanasi and Prayagraj

Kanpur News: रन फॉर वन नेशन वन इलेक्शन मैराथन आज, डिप्टी सीएम दिखाएंगे झंडी

Sat, 13 Sep 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Search for Crime Branch Inspector started in Lucknow, Varanasi and Prayagraj
कानपुर। एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान के तहत 13 सितंबर को शाम पांच बजे से फूलबाग चौराहे से घंटाघर तक मैराथन होगी। शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य व भाजपा राष्ट्रीय मंंत्री ओमप्रकाश धनखड़ करेंगे। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, दीपू पांडेय, दिवाकर मिश्रा ने डीएवी, डीबीएस, पीपीएन सहित कई महाविद्यालयों में पर्चे बांटे। वहीं बिरहाना रोड एवं नयागंज की प्रमुख बाजारों में दुकानदारों, व्यापारियों व नागरिकों से संवाद किया। विद्यार्थी परिषद की पूर्व पदाधिकारी डॉ. ऋचा सिंह, गोपाल मिश्रा ने काकादेव कोचिंग मंडी ओम चौराहे पर विशेष स्लोगन लिखित प्ले कार्ड देकर छात्रों को जागरूक किया। उधर, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कोपरगंज और कलक्टरंगज स्थित कार्यालय में बैठक की। जिलाध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि मैराथन में व्यापारी और उद्यमी भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, सुरेश अवस्थी, विकास जायसवाल, रामशंकर अग्रहरी, तजिंदर सिंह, कुंदन शर्मा, मनीष गुप्ता सलोने, नवीन, महेश सोनी, गंगाराम तेजवानी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed