फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Screws on the CO of Kanpur Outer, Vigilance is preparing Kundli, Bidhnu SO line spot

वसूली का खेल: आउटर के सीओ पर शिकंजा, विजिलेंस तैयार कर रही कुंडली, बिधनू एसओ लाइन हाजिर, पढ़े पूरा मामला

Fri, 26 Aug 2022 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Aug 2022 09:18 AM IST
सार

आउटर के सीओ पर वसूली के खेल के मामले में जांच शुरू हुई है। मामले का विजिलेंस ने अपने स्तर से संज्ञान लेते हुए ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। बता दें कि सीओ के नाम पर एक फार्म हाउस, दो मकान और एक कॉम्प्लेक्स होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Screws on the CO of Kanpur Outer, Vigilance is preparing Kundli, Bidhnu SO line spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आउटर के एक सीओ पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बुधवार को एसपी आउटर ने जांच के आदेश दिए थे और अब विजिलेंस की टीम भी उनकी कुंडली खंगाल रही है। टीम ने तीन-चार लोगों से संपर्क कर सीओ के बारे में जानकारी जुटाई है। कुछ संपत्तियां भी चिह्नित की हैं। मामले की एक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को यह टीम सौंपेगी।

विज्ञापन

उसके बाद तय होगा कि आगे जांच चलेगी या नहीं।दरअसल, कुछ दिन पहले आउटर की क्राइम ब्रांच ने किसी अपराधी को पकड़ा था। जानकारी के मुताबिक छोड़ने के एवज में उससे तीन लाख रुपये की वसूली की गई थी। जानकारी होने पर संबंधित सीओ मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ एक शख्स भी था।

विज्ञापन

सीओ ने टीम को फटकारकर रकम वापस कराई थी। चर्चा है कि यह रकम सीओ के साथ आया शख्स लेकर चला गया था। मामले का संज्ञान लेकर बुधवार को एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने एएसपी को जांच के आदेश दिए थे। इधर विजिलेंस सक्रिय होकर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

संपत्तियां की चिह्नित, सत्यापन शुरू
सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने सीओ की चार-पांच संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई है। इसमें एक 12 बीघे का फार्म हाउस, दो मकान व एक कॉम्प्लेक्स है। इस जानकारी का सत्यापन संबंधित विभाग से जांच टीम कर रही है। अगर सत्यापन में जानकारी की पुष्टि हुई तो रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

बिधनू एसओ लाइन हाजिर
एसपी आउटर ने बिधनू एसओ प्रकाश चंद्र शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। अचानक से एसओ पर हुई कार्रवाई से दो चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि तीन लाख रुपये की वसूली वाले प्रकरण में एसओ की भी मिलीभगत थी। इसलिए कार्रवाई की गई।

वहीं दूसरी चर्चा है कि बिधनू थाने का चार्ज एक इंस्पेक्टर को देना है, इसलिए उनको हटाया गया है। हालांकि आधिकारिक बयान की बात करें, तो एसपी का कहना है कि क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे, इसलिए हटाया गया। यह तर्क गले नहीं उतर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed