{"_id":"61994c2b9250a050526c2da4","slug":"scrap-merchant-dies-in-raniya-family-created-ruckus-by-placing-dead-body-in-power-house-akbarpur-news-knp66515843","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनियां में स्क्रैप व्यापारी की मौत, परिजनों ने बिजली घर में शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनियां में स्क्रैप व्यापारी की मौत, परिजनों ने बिजली घर में शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। रनियां में बिजली घर के नजदीक रहने वाले स्क्रैप व्यापारी की शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद हैलट में मौत हो गई। परिजनों ने बिजली कर्मियों पर उत्पीड़न करने और ढाई लाख रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया।
इसके बाद रनियां विद्युत खंड कार्यालय में शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। एक्सईएन विद्युत ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
रनियां निवासी अंशुमान गुप्ता (50) स्क्रैप व्यापारी थे। कुछ दिन पूर्व विद्युत कर्मियों ने उसके यहां से विभागीय लोहे के एंगल आदि सामान बरामद किया था। इसके बाद से वह तनाव में था। शनिवार सुबह अंशुमान की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर रनियां खंड कार्यालय पहुंच गए।
विद्युत कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने व रुपये मांगने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जानकारी पाकर रनियां चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी रिंकू ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व रनियां बिजली घर से लोहे के एंगल आदि सामान चोरी हो गया था।
दुकान में सामान मिलने के बाद विद्युत कर्मी पति को फंसाने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इससे पति तनाव में थे। दो दिन पूर्व कुछ विद्युत कर्मी पति को धमकी देकर गए थे।
चौकी इंचार्ज ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया, इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर मृतक की पत्नी ने एसडीओ, जेई समेत पांच बिजली कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर मिली है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार मिश्रा, कोतवाल अकबरपुर
बिजली घर का सामान चोरी होने का मामला एक सप्ताह पुराना है। स्क्रैप व्यापारी के यहां से चोरी हुआ माल मिला था। इसकी सूचना रनियां पुलिस को दी गई थी। उत्पीड़न व रुपये मांगने का आरोप गलत है। - अनिल आहूजा, एक्सईएन रनियां