फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scorpio crosses divider and collides with car in opposite lane, two people including an innocent child die

Kanpur News: डिवाइडर फांद दूसरे लेन में कार से टकराई स्कार्पियो, मासूम समेत दो की मौत

Wed, 17 Dec 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Scorpio crosses divider and collides with car in opposite lane, two people including an innocent child die
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर जरैलापुर मोड़ के पास स्कार्पियो अवैध कट से निकल रहे बाइक सवार को बचाने में बेकाबू होकर 20 फीट तक उछलते हुए दूसरी लेन पर आकर उरई से कानपुर जा रही कार से टकरा गई। दोनों वाहन पलटते हुए सड़क किनारे पेट्रोल पंप परिसर में जा पहुंचे। दोनों कार में फंसे घायलों को निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां कार सवार मासूम व स्कार्पियों के चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जालौन के उरई निवासी परितोष मंगलवार शाम चार बजे के करीब पत्नी शुभी (35) और 11 माह की पुत्री प्रशा के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुखरायां बाईपास पर जरैलापुर मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी बीच दूसरी लेन पर कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए उनकी कार में सामने से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार व स्कार्पियो पलटते हुए कानपुर लेन किनारे स्थित पेट्रोल पंप परिसर में जाकर पलट गई। कार में दपंती व मासूम घायल होकर फंस गए। वहीं, स्कार्पियो में चालक भोगनीपुर थाना क्षेत्र के हलधरपुर निवासी रिजवान (25) पुत्र नसरुद्दीन घायल होकर फंस गए।
विज्ञापन

हादसा देख स्थानीय लोग व पेट्रोल पंप के कर्मी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी देने के साथ ही घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला। पुलिस ने दंपती, मासूम व दूसरे वाहन के चालक को गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। यहां पर डॉ. आरती सिंह ने कार सवार मासूम प्रशा और स्पार्कियो सवार रिजवान को मृत घोषित कर दिया। घायल शुभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों कारों को क्रेन से पुलिस ने हटवाकर एक तरफ कराया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे परितोष
हादसे के बाद सहमें घायल परितोष ने बताया कि वह मूल रूप से बांदा के रहने वाले हैं। उरई में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं। मंगलवार को पत्नी और मासूम पुत्री को कार से लखनऊ लेकर जा रहे थे। वह काफी समय से उरई कस्बा में रहते हैं। मासूम बेटी की मौत और घायल पत्नी को देख वह बिलखते रहे। इधर अनहोनी की जानकारी पर उनके रिश्तेदार भी आ पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के लोग मासूम का शव साथ ले गए हैं।
....................

मित्र की कार लेकर निकला था रिजवान
हलधरपुर निवासी रिजवान ही हादसे में जान चले जाने की जानकारी पर मां नफीसा, बड़े भाई शमसुद्दीन मंसूरी, भाभी परवीन बेगम, आरिफ मंसूरी, अदिल मंसूरी रोते बिलखते हुए पहुंचे। शमसुद्दीन ने बताया कि रिजवान चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। वह नोनापुर मोड़ के पास वाहन धुलाई का सेंटर चलाता था। स्कार्पियो कार उसके किसी मित्र की थी, जिसे लेकर वह निकला था। वह कहां गया था, इसके बारे में परिवार के लोग स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इधर मां ने बताया कि बेटे शादी की बात चल रही थी, इसको लेकर घर में सभी खुश थे।

....................

अवैध कट से निकले बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की जांच की। पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि स्कार्पियो की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। इसी बीच पेट्रोल पंप के सामने बने एक अवैध कट से बाइक सवार निकला। इसे बचाने में कार बेकाबू हुई और डिवाइडर से दूसरे लेन पर आकर कार से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जरैलापुर मोड़ के सामने कई बार हादसे हो चुके हैं। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने अवैध कट से निकले बाइक सवार को बचाने में हादसा होने की जानकारी पता चली है। फिर भी सही कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed