फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Schools' recognition will be cancelled if admission under RTE is denied.

Kanpur News: आरटीई में दाखिला नहीं दिया तो रद्द होगी स्कूलों की मान्यता

Wed, 14 Oct 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Schools' recognition will be cancelled if admission under RTE is denied.
कानपुर। गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने में आनाकानी करने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। आरटीई के तहत आवंटित बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले 20 प्रमुख निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रवेश नहीं देने पर स्कूलों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के आरटीई प्रवेशों की स्थिति परखी गई। आवंटन के बावजूद बच्चों के दाखिले लंबित होने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई। प्रशासन की चेतावनी के दायरे में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर और पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाएं, कैम्ब्रिज स्कूल, एनएलके पब्लिक स्कूल, एनएलके वेद स्कूल, तेजस हाईस्कूल, एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रंस स्कूल, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल और डीपीएस कल्याणपुर समेत 20 विद्यालय शामिल हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed