{"_id":"5cbac6edbdec2214720fca3b","slug":"school-van-road-accident-in-fatehpur-driver-died-and-6-children-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराई दो स्कूलों की वैन, एक चालक की मौत दूसरा गंभीर, 6 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराई दो स्कूलों की वैन, एक चालक की मौत दूसरा गंभीर, 6 बच्चे घायल
Sat, 20 Apr 2019 01:16 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो स्कूली वैन आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी वैन के चालक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। घटना में 6 से अधिक बच्चे भी घायल हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के सती राम तिराहे की है। घटना में एक वैन चालक बोधीपुर निवासी नंदकिशोर की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों वैन अलग-अलग स्कूलों की हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।